Shardiya Navratri 2023 Day 5 : इस शुभ मुहूर्त में करें मां स्कंदमाता की पूजा, ऐसे करें माता को प्रसन्न
Shardiya Navratri 2023 Day 5, Maa Chandraghanta Puja LIVE: शारदीय नवरात्रि का आज पांचवां दिन है. आज के दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जा रही है. मां का 5वां रूप यानी की स्कंदमाता चार भुजाधारी हैं और कमल के पुष्प पर बैठती हैं. इसलिए इनको पद्मासना देवी भी कहा जाता है. इनकी गोद में कार्तिकेय भी बैठे हुए हैं. इसलिए इनकी पूजा से कार्तिकेय की पूजा स्वयं हो जाती है. इस साल 19 अक्टूबर 2023 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन है. ऐसे में आइए जानते हैं मां स्कंदमाता से जुड़ी कथा, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और महत्व के बारे में…
Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: Maa Skandmata स्तुति
देवी स्कंदमाता स्तुति या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: Maa Skandmata Puja vidhi
मां स्कंदमाता की पूजा के लिए पूजा स्थल को साफ कर लें. मां दुर्गा के समक्ष स्कंदमाता का ध्यान करें. देवी को केले का भोग लगाएं. और ऊं स्कंदमात्रै नम: मंत्र का जाप करें.
Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: माता कात्यायनी की आरती
जय जय अंबे जय कात्यायनी । जय जगमाता जग की महारानी ।।
बैजनाथ स्थान तुम्हारा। वहां वरदाती नाम पुकारा ।। कई नाम हैं कई धाम हैं। यह स्थान भी तो सुखधाम है।।
हर जगह उत्सव होते रहते। हर मंदिर में भक्त हैं कहते।। कात्यायनी रक्षक काया की। ग्रंथि काटे मोह माया की ।। झूठे मोह से छुड़ानेवाली। अपना नाम जपानेवाली।। बृहस्पतिवार को पूजा करियो। ध्यान कात्यायनी का धरियो।। हर संकट को दूर करेगी। भंडारे भरपूर करेगी ।। जो भी मां को भक्त पुकारे। कात्यायनी सब कष्ट निवारे।।
Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: मां दुर्गा का छठा स्वरूप
शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरुप की पूजा अर्चना की जाती है. मान्यता कि जो भक्त मां कात्यायनी की सच्चे मन से पूजा आराधना करते हैं, उन्हें मां कात्यायनी की कृपा से वैवाहिक जीवन में कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है.
Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: स्कंदमाता माता का दूसरा नाम
मां स्कंदमाता का दूसरा नाम पद्मासना देवी है.
Shardiya Navratri 2023 Day 5, LIVE: मां स्कंदमाता का रूप
मां दुर्गा का पांचवां स्वरूप स्कंदमाता हैं. ये स्वंय कार्तिकेय की माता है और कार्तिकेय का नाम स्कंद भी है इसलिए इन्हें स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए