ePaper

Secret Santa Gift Ideas: क्या आप भी हैं किसी के सीक्रेट सेंटा, तो चुने अपनों के लिए ये खुशियों वाली गिफ्ट

Updated at : 23 Dec 2023 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
Secret Santa Gift Ideas: क्या आप भी हैं किसी के सीक्रेट सेंटा, तो चुने अपनों के लिए ये खुशियों वाली गिफ्ट

Christmas 2023: क्रिसमस पर आप हैं किसी के सीक्रेट सेंटा और देना चाहते हैं कुछ यूनिक और दिल को छूने वाला तोहफा तो पढ़िए ऐसे 10 बेस्ट गिफ्ट्स की लिस्ट, जिससे क्रिसमस और यादगार बन जाएगा.

विज्ञापन
undefined

चारों तरफ क्रिसमस की तैयारियां पूरे जोरों पर है. क्रिसमस में संता क्लॉज द्वारा प्रियजनों को

गिफ्ट देने का रिवाज है. अगर आप भी किसी के सीक्रेट सेंटा हैं और किसी खास को कुछ गिफ्ट

करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. हम आपके लिए कुछ गिफ्ट्स की लिस्टिंग लेकर

आए हैं, जिसे देकर आप अपने खास की क्रिसमस ईव को और यादगार बना सकते हैं.

undefined
विंटर स्किन केयर हैंपर

क्रिसमस पर गिफ्ट के लिए विंटर स्किन केयर हैंपर सबसे खास तोहफों में से एक है. इसे आप

पुरूष या महिला किसी को भी भेंट कर सकते हैं. इस हैंपर में बॉडी वॉस, नाइट क्रीम, डे क्रीम

और बॉडी मसाज ऑयल और लिप केयर शामिल होता है. ठंड के मौसम में प्रियजनों के लिए ये

गिफ्ट उनकी खुशियां दोगुनी कर देगी.

undefined
चॉकलेट

क्रिसमस पर लोग एक दूसरे को मीठा खिलाते हैं. मीठा का नाम आए तो चॉकलेट से ज्यादा

पसंदीदा ऑप्शन कोई दूसरा होता ही नहीं है. हैंडमेड चॉकलेट की एक बॉक्स या चॉकलेट बंच

किसी की भी शाम बनाने के लिए काफी है.

undefined
हैंडमेड केक

उपहार जिसमें छुपा हो आपका प्यार उसकी बात ही कुछ और होती है. अगर आप क्रिसमस की

शाम को बेहतरीन बनाना चाहते हैं तो आपके प्रियजन के लिए हैंडमेड केक से बेहतर ऑप्शन

नहीं हो सकता. आप अगर खुद से केक बेक करते हैं तो उससे प्यारा तोहफा दूसरा नहीं होगा.

undefined
हैंडमेड कार्ड

आप अपने प्रियजन को हैंडमेड कार्ड का तोहफा दे सकते हैं. यह आपके द्वारा दिए गए

बेहतरीन और दिल को छूने वाले तोहफे में शामिल हो सकता है. हैंडमेंड कार्ड पर आप अपनी

मन की बात लिख सकते हैं, जो आपके कार्ड और गिफ्ट दोनों में चार चांद लगा देगा.

undefined
टेडी बियर

यह गिफ्ट अगर आप किसी लड़की के लिए ले रहे हैं, तो टेडी बियर एक बेहतर विकल्प है.

लड़कियों को टेडी बियर काफी पसंद है. आप जिन्हें गिफ्ट करना चाहते हैं उनके पसंदीदा रंग

और टेडी बियर टाइप की च्वायस से आप गिफ्ट कर सकते हैं.

undefined
मेकअप किट

महिलाओं के लिए मेकअप किट का ऑप्शन भी बेहतरीन ऑप्शन है. आप महिलाओं को उनकी

पसंद की ब्रांड के हिसाब के मेकअप का सामान गिफ्ट कर सकते हैं. मेकअप किट में आप 2

कलर की लिपस्टिक, परफ्यूम के साथ कुछ और सामान गिफ्ट कर सकते हैं.

undefined
ब्लूटूथ ईयरबड्स

अगर आप अपने प्रियजन को कुछ यूटीलिटी का सामान गिफ्ट करना चाहते हैं तो मौजूदा वक्त

में ब्लूटूथ इयरबड्स एक बेहतर विकल्प है. यह ऐसे लोगों के लिए बेहतरीन गिफ्ट साबित होगा जिसे गाने सुनने का शौक हो.

undefined
नोवेल्स

आप जिसे गिफ्ट करना चाहते हैं वो किताब पढ़ने का शौकीन है तो आपके पास गिफ्ट करने के

लिए नोवेल का अच्छा ऑपशन है. आप उनके एरिया ऑफ इंटरेस्ट के हिसाब से उन्हें किताबें भेंट कर सकते हैं. रूची के हिसाब की किताब मिलने पर आपके प्रियजन का खुशी ही अलग होगी.

Also Read: Christmas Party विदेश में है करने का प्लान तो IRCTC लाया है सिंगापुर और मलेशिया स्पेशल टूर पैकेज
undefined
इंडोर प्लांट्स

आपके पास इंडोर प्लांट्स गिफ्ट करने का भी एक अच्छा ऑपशन है. आपके

प्रियजन को अगर प्लांटिंग पसंद है तो यह निश्चित ही ये तोहफा उनकी खुशी

दोगुनी कर देगा.

Also Read: VIDEO: क्रिसमस की तैयारी अंतिम चरण में, मरियम के लाल के आगमन को लेकर चर्चों में जुट रही भीड़
विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola