Sawan 2025 Vrat Recipes: सावन सोमवार व्रत के मौके पर तैयार करें ये चीजें, आसान और झटपट रेसिपीज
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 10 Jul 2025 1:20 PM
sawan 2025 ( AI Generated image)
Sawan 2025 Vrat Recipes: हिंदू धर्म में सावन के महीना का बड़ा महत्व है. इस महीने में कई लोग व्रत रखते हैं और महादेव की पूजा करते हैं. सावन का महीना अब जल्द ही शुरू होने वाला है. अगर आप भी व्रत रख रहे हैं तो आप इन चीजों को बना सकते हैं.
Sawan 2025 Vrat Recipes: सावन का महीना अब जल्द ही शुरू होने वाला है. इस महीने का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. इस महीने में कई लोग सावन सोमवार का व्रत रखते हैं. व्रत के टाइम पर लोग फलाहार का सेवन करते हैं. व्रत के दौरान खाने का ध्यान रखना जरूरी होता है. अगर आप भी व्रत कर रहे हैं तो आप इन रेसिपी को बनाकर सेवन कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं व्रत के लिए कुछ खास रेसिपी आइडिया के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से.
सिंघाड़े के आटे का हलवा

व्रत के टाइम पर आप सिंघाड़े के आटा का हलवा बना सकते हैं. इसको आप बनाने के लिए घी को आटा में भुने और जब इसका रंग बदल जाए तो चीनी और पानी डालकर पकाएं.
साबूदाना की खिचड़ी

व्रत में साबूदाना से बनी चीजों का सेवन किया जाता है. आप व्रत में साबूदाना से खिचड़ी को बना सकते हैं. इसमें आप मूंगफली, आलू और सेंधा नमक को डालें.
मखाना की खीर

मखाना का सेवन हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है. मखाना का इस्तेमाल आप कई चीजों को बनाने के लिए कर सकते हैं. आप इस से खीर बना सकते हैं. मखाने से बनी खीर खाने में बहुत टेस्टी होती है. इसे आप जरूर ट्राई करें.
Sawan 2025 Saree Design: आपका लुक बनेगा सबका फेवरेट, सावन में ट्राई करें ये खूबसूरत साड़ियां
साबूदाना हलवा

साबूदाना से तैयार हलवा भी एक अच्छा ऑप्शन है. आप इस हलवा को भी जरूर बनाएं.
साबूदाना वड़ा

अगर आप कुछ नमकीन खाना चाहते हैं तो आप साबूदाना और आलू की मदद से वड़ा को तैयार कर सकते हैं. इसमें आप सेंधा नमक डालें.
यह भी पढ़ें- Mehndi Design: सावन के महीने में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं इन शानदार मेहंदी डिजाइन से
यह भी पढ़ें- Earrings For Sawan: सावन लुक को बनाएं खास, इन ग्रीन कलर इयररिंग्स से दिखें स्टाइलिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










