शिवलिंग में छिपा है लाइफस्टाइल को बेहतर करने का मंत्र, सावन में जरूर करें ये काम मिलेंगे गजब के फायदे

Pic Credit- Meta AI
Sawan 2025: सावन में घर पर शिवलिंग रखने से सिर्फ धार्मिक लाभ ही नहीं, बल्कि जीवनशैली में गजब के बदलाव भी आते हैं. यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, मानसिक शांति देता है और दिनचर्या में अनुशासन लाता है. जानें शिवलिंग से जुड़ी 5 खास बातें जो आपकी लाइफ बदल सकती हैं.
Sawan 2025: सावन का महीना चल रहा है. अध्यात्मिक दृष्टिकोण से मानें तो यह यह महीना भगवान शिव को बेहद पसंद है. सच्चे मन की गयी प्रार्थना से इंसान की हर मनोकमाना पूरी होती है. इसलिए सावन शुरू होते ही बहुत सारे लोगों ने शिवलिंग की स्थापना कर ली है. लेकिन घर में शिवलिंग को स्थापित करने को सिर्फ केवल धार्मिक दृष्टिकोण से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. क्योंकि यह आपकी जीवनशैली को सकारात्मक रूप से बदल सकता है? आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे संभव है? विभिन्न रिपोर्ट्स की मानें तो शिवलिंग को महज पूजन का प्रतीक मानना इसकी शक्ति को सीमित करना है. दरअसल शिवलिंग एक ऐसा ऊर्जा का केंद्र है, जो आपके घर और मन दोनों में संतुलन, शांति और अनुशासन लेकर आता है. आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि शिवलिंग रखने से आपकी लाइफ स्टाइल में क्या बदलाव आता है.
ऊर्जा का केंद्र है शिवलिंग
शिवलिंग ना केवल भगवान शिव का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि पुरुष (शिव) और स्त्री (शक्ति) ऊर्जा का संतुलन भी दर्शाता है. यह संतुलन ही किसी भी व्यक्ति के जीवन में आंतरिक स्थिरता और बाहरी अनुशासन की नींव बनाता है.
Also Read: Vastu Tips: घर का ये कोना बनाता है अमीर, सही चीजें रखते ही मिलती है सफलता और समृद्धि
वास्तु और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर असर
घर में सही दिशा में शिवलिंग रखने से न सिर्फ घर का वास्तु संतुलित होता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है. वास्तु के अनुसार शिवलिंग को पूर्व या उत्तर दिशा में रखने की सलाह दी जाती है. इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी, मानसिक शांति और आपसी रिश्तों में सामंजस्य आता है.
दिनचर्या में अनुशासन लाता है शिवलिंग पूजन
जो लोग प्रतिदिन शिवलिंग की पूजा करते हैं, उनमें कुछ खास जीवनशैली पायी जाती है. जैसे सुबह जल्दी उठना, ध्यान और मंत्र जप करना करना ये कुछ ऐसी आदते हैं जिससे दिन की सकरात्मक शुरुआत होती है. जिससे मन शांत रहता है. इससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और कार्यक्षमता में आपकी वृद्धि होती है.
जलाभिषेक और मानसिक शुद्धि
रोज सुबह शिवलिंग पर जल या दूध चढ़ाने से केवल पूजा नहीं होती, बल्कि यह एक तरह की माइंडफुलनेस एक्टिविटी भी है. इससे व्यक्ति का फोकस बढ़ता है, क्रोध घटता है और दिनभर के कार्यों में मन स्थिर रहता है.
रिश्तों में संतुलन और सामंजस्य
शिवलिंग के पास बैठकर ध्यान करने से व्यक्ति स्वयं को और अपने रिश्तों को बेहतर समझता है.
मनोवैज्ञानिक दृष्टि से फायदे
मनोवैज्ञानिक भी मानते हैं कि घर में एक स्थायी, शांत प्रतीक होना जरूरी है. शिवलिंग आपके दिमाग को एक एंकर पॉइंट देता है. यह तनावपूर्ण परिस्थितियों में ग्राउंडिंग इफेक्ट की तरह काम करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




