ePaper

Sawan 2023 Date: इस साल 2 महीने का होगा सावन, जानें क्यों? देखें सोमवारी लिस्ट

Updated at : 07 Apr 2023 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
Sawan 2023 Date: इस साल 2 महीने का होगा सावन, जानें क्यों? देखें सोमवारी लिस्ट

Sawan 2023 Date: हिंदू धर्म के अनुसार श्रावण मास को साल का सबसे पवित्र महीना माना जाता है. सावन में पड़ने वाले सभी सोमवार भगवान शिव का सबसे शुभ दिन है. हर साल शिव भक्तों को सावन के महीनों का इंतजार रहता है. इस साल सावन 2023, 4 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 31 अगस्त 2023 तक यानी दो महीने तक रहेगा.

विज्ञापन

Sawan 2023 Date: हिंदू धर्म के अनुसार श्रावण मास को साल का सबसे पवित्र महीना माना जाता है. सावन में पड़ने वाले सभी सोमवार भगवान शिव का सबसे शुभ दिन है. हर साल शिव भक्तों को सावन के महीनों का इंतजार रहता है. इस साल सावन 2023, 4 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 31 अगस्त 2023 तक यानी दो महीने तक रहेगा. आइए जानते हैं इस साल सावन में सोमवारी कब कब है और कितने सोमवारी होंगे?

Sawan 2023 Date: साल 2023 में क्यों है 2 महीने का सावन?

इस साल 60 दिनों का सावन पड़ रहा है. 2023 में एक अतिरिक्त श्रावण मास या अधिक श्रवण माह है जो 18 जुलाई से 16 अगस्त 2023 तक रहेगा है. इस कैलेंडर का पालन मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, बिहार और छत्तीसगढ़ और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में किया जाता है. इन क्षेत्रों में एक महीने की गणना पूर्णिमा या पूर्णिमा के अगले दिन से अगली पूर्णिमा तक की जाती है. हिंदी कैलेंडर में वर्ष शक 2080 है.

Also Read: Surya Grahan 2023 Date And Time: इस दिन लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या मान्य होगा सूतक काल
Sawan 2023 Date: 2023 श्रावण दो माह तक रहेगा

भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास करीब 19 साल बाद 2023 में दो महीने तक मनाया जाएगा और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है मलमास. श्रावण या सावन का महीना 04 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा.

Sawan 2023 Date: सावन का सोमवार व्रत

  • सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई 2023

  • सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई 2023

  • सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई 2023

  • सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई 2023

  • सावन का पांचवां सोमवार: 07 अगस्त 2023

  • सावन का छठा सोमवार: 14 अगस्त 2023

  • सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त 2023

  • सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त 2023

विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola