ePaper

Surya Grahan 2023 Date And Time: इस दिन लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या मान्य होगा सूतक काल

Updated at : 04 Apr 2023 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 Date And Time: इस दिन लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या मान्य होगा सूतक काल

Surya Grahan 2023 Date And Time: पंचांग के मुताबिक, साल का पहला ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा. ये सूर्य ग्रहण है. दिन गुरुवार पड़ेगा. लेकिन, ये भारत में दिखाई नहीं देगा. इस वजह से यहां सूतक दिखाई नहीं देगा.

विज्ञापन

Surya Grahan 2023 Date And Time: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा. यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा. चंद्रमा जब सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं. आगामी सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं? इसका समय क्या होगा? यहां जानें इस ग्रहण से जुड़ी हर जानकारी

किस दिन लगेगा सर्य ग्रहण, यहां जानें समय

भारतीय समय के अनुसार साल का पहला ग्रहण 20 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 03 मिनट शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा. इस कारण से भारत में सूर्य ग्रहण का सूतककाल मान्य नहीं होगा.

जानें क्या मान्य होगा सूतक काल

भारत में ना दिखाई देने की वजह से यहां इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस सूर्य ग्रहण का कोई धार्मिक प्रभाव नहीं होगा और मंदिर के कपाट बंद नहीं होंगे.

कहां देख सकेंगे सूर्य ग्रहण?

रिपोर्ट्स की मानें तो 20 अप्रैल 2023 को पूर्ण सूर्य ग्रहण (Surya grahan) होगा. इसे ऑस्ट्रेलिया, पूर्व और दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर से देखा जा सकता है.

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा. ये सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा. इसे पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और आर्कटिका में देखा जा सकेगा. भारत में न दिखने के कारण इसमें भी सूतक के नियम लागू नहीं होंगे.

साल 2023 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा

इस साल कुल 4 ग्रहण माने जा रहे हैं जिसमें से 2 चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) लगेगा और 2 सूर्य ग्रहण होगा. इस साल पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर रात 1 बजे तक रहेगा. वहीं, दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola