ePaper

Sabudana Kesar Pudding Recipe: साबूदाना खीर से हो गए हैं बोर तो ट्राई करें ये वायरल रेसिपी

Updated at : 19 Aug 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
Sabudana Kesar Pudding Recipe: साबूदाना खीर से हो गए हैं बोर तो ट्राई करें ये वायरल रेसिपी

Sabudana Kesar Pudding Recipe : आसान और स्वादिष्ट साबूदाना खीर से अलग बनाएं केसर के साथ ये खास मिठाई. व्रत में भी सबको लुभाएं.

विज्ञापन

Sabudana Kesar Pudding Recipe: अगर आप उपवास के दिनों में हर बार वही पुरानी साबूदाना खीर खाकर ऊब चुके हैं तो अब वक्त है कुछ नया और खास ट्राई करने का. पेश है साबूदाना केसर पुडिंग की एक ऐसी वायरल रेसिपी जो न सिर्फ देखने में रॉयल लगती है बल्कि स्वाद में भी किसी फेस्टिव डेजर्ट से कम नहीं. केसर की भीनी खुशबू और साबूदाने की मुलायम बनावट इस पुडिंग को बना देती है व्रत के लिए एक परफेक्ट स्वीट ट्रीट. इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है और आप इसे किसी भी फेस्टिव या फास्टिंग डे पर ट्राय कर सकते हैं.

सामग्री

  • साबूदाना – 1/2 कप
  • दूध – 1 लीटर
  • चीनी – 4-5 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
  • केसर – 8-10 रेशे (1 टेबलस्पून गर्म दूध में भिगोएं)
  • इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स – सजावट के लिए
  • घी – 1 टीस्पून (वैकल्पिक)

बनाने का तरीका

  • साबूदाना भिगोएं: साबूदाना को 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें.
  • दूध उबालें: दूध को एक भारी बर्तन में उबालें और उसमें केसर डाल दें.
  • साबूदाना पकाएं: दूध में भीगा हुआ साबूदाना डालें और 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. जब साबूदाना पारदर्शी हो जाए तब समझें कि वो पक गया है.
  • चीनी और इलायची डालें: अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें. 5 मिनट और पकाएं.
  • सजाएं और परोसें: गैस बंद करें. पुडिंग को कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाएं. ठंडी या गरम दोनों तरह से खा सकते हैं.

Also Read : Sattu Cheela Recipe : गर्मियों के लिए बेस्ट है सत्तू चीला, जानें हेल्दी रेसिपी

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola