गणतंत्र दिवस पर पहनें ये ट्राई कलर ऑउटफिट और एसेसरीज, ट्रेडिशनल और फैशनेबल लुक का मिलेगा कॉम्बो

Published by : Neha Singh Updated At : 24 Jan 2024 1:00 PM

विज्ञापन

Republic Day Outfits 2024: गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में जश्न का माहौल रहता है. इस दिन को और खास बनाने और देश प्रेम की भावना में सराबोर होने के लिए आप खुद को तिरंगे के रंग में खुद को रंग सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

गणतंत्र दिवस के लिए आप कई चीजें ट्राई कर सकती हैं जिसमें ट्राई कलर टाइप ड्रेसेज, ट्राईकलर नेलपेंट, ट्राईकलर एसेसरीज, ट्राईकलर मेकअप लुक्स भी चुन सकती हैं. गणतंत्र दिवस पर अक्सर लड़कियां ट्रेडिशन ड्रेस पहनती हैं.

undefined
साड़ी लुक

गणतंत्र दिवस पर अगर आप साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, तो इस दिन के लिए तिरंगा कलर की साड़ी एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। वहीं, सबसे अलग दिखने लिए आप बंदनी पैर्टन की साड़ी भी चुन सकती हैं. हरा, केसरिया और लाइट क्रिम रंग की यह साड़ी गणतंत्र दिवस के मौके पर आपके लिए एक परफेक्ट आउटफिट साबित होगी.

undefined
एथनिक

ऐसे में आप व्हाइट कलर का कुर्ता और पजामे के साथ आप तिरंगे के तीनों रंगों में से किसी एक रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं. आप सफेद आउटफिट के साथ हाथों में ट्राई कलर की चूड़ियां पहन सकती हैं. एथनिक वियर के साथ एक हाथ में फॉर्मल घड़ी और एक हाथ में चूड़ियां भी पहन सकती हैं.

undefined
वेर्स्टन लुक

गणतंत्र दिवस पर अगर आप वेर्स्टन लुक लेना चाहती हैं, तो आप तिरंगा रंग का स्वेटर टॉप भी पहन सकती हैं। कॉलेज या ऑफिस में आप स्वेटर टॉप को जींस या पैंट के साथ कैरी कर सकती हैं. सफेद रंग की टी शर्ट पहन सकते हैं. इस पर आपको प्रिंटेड वंदे भारत लिखा हुआ या तिरंगे के रंग का टीशर्ट आप पहन सकते हैं, जो आपके लिए बेहद कंफर्टेबल रहेगा.

undefined
एसेसरीज

ट्रायकलर लुक को कंपलिट करने के लिए केसरिया, हरी या सफेद रंग की ईयररिंग्स को कैरी कर सकते हैं। मार्केट में आपको आसानी से तिरंगे के रंग की ईयररिंग्स मिल सकते हैं.

undefined
नेलपेंट

आपा नाखूनों को भी ट्राई कलर लुक दे सकती हैं. इसके लिए नेलपेंट या ग्लिटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। चाहें तो आप नाखूनों पर बिंदीदार पैटर्न में ट्राई कलर अप्लाई कर सकते हैं.

undefined
ट्राई कलर एक्‍सेसरीज

इसके अलावा हाथ में ट्राई कलर की एक्‍सेसरीज भी पहन सकती हैं. जिससे आप गणतंत्र दिवस के मौके पर परफेक्ट लुक पा सकती हैं.आप सफेद आउटफिट के साथ हाथों में ट्राई कलर की चूड़ियां पहन सकती हैं.

Also Read: गणतंत्र दिवस पर भेजें ये शुभकामना संदेश, अपनों को दे इन बेस्ट विसेज के साथ बधाई
undefined
आईशैडो लुक

आप गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा आईशैडो लुक को अपना सकती हैं. इसके लिए आप अपनी पलक के अंदर वाले हिस्से में तीन रंगे के आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं.

Also Read: गणतंत्र दिवस पर स्कूल-कॉलेज और ऑफिस में करें इन रंगोली डिजाइन्स को ट्राई, देश भक्ति से भर जाएगा मन
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola