कहीं आप भी तो नहीं हैं रिलेशनशिप डिप्रेशन के शिकार, ऐसे चेक कर आज ही करें सुधार

Published by : Neha Singh Updated At : 05 Jan 2024 9:17 AM

विज्ञापन

किसी भी रिलेशनशिप में पार्टनर्स का एक-दूसरे पर ट्रस्ट सबसे अहम होता है. भरोसे की नाजुक डोर जरा भी ढीली पड़ने से रिश्ते में दरार आनी शुरू हो जाती है. फिर शुरू होता है रिलेशिप डिप्रेशन से सफर करने का दौर.

विज्ञापन
undefined

हेल्दी रिलेशनशिप आपको खुश रखता है. पर यदि रिश्ते में किसी वजह से खटास आने लगे और आप मेंटल लेवल पर कमजोर पड़ने लगे तो जिंदगी तबाह हो सकती है. जानें क्या हैं रिलेशनशिप डिप्रेशन और इससे कैसे निकलें.

undefined
क्या है ये डिप्रेशन

रिलेशनशिप डिप्रेशन ऐसी स्थिति है जिसमें एक पार्टनर निगेटिव इमोशंस महसूस करता है. इसका असर उसके मेंटल स्ट्रेंग्थ ही नहीं शारीरिक सेहत पर भी पड़ता है. कई बातें ऐसी होती हैं जो उसे अंदर ही अंदर खाए जाती हैं. वह कुछ शेयर नहीं कर पाता.

undefined
इंसान ऐसे करता है रिएक्ट

रिलेशनशिप डिप्रेशन से जूझ रहा शख्स सैडनेस फील करता है. इरिटेशन इस लेवल तक बढ़ जाता है कि वह खुद को हार्म पहुंचाने की सोचने लगता है. बात-बात पर बेवजह गुस्सा आना और निराशावादी बातें करना रिलेशनशिप डिप्रेशन के लक्षणों में शामिल हैं.

undefined
कुछ ऐसी होती है फीलिंग

ऐसे व्यक्ति का किसी भी काम में मन नहीं लगता है और वह धीरे-धीरे हर चीज से कटने लगता है. अपनी हॉबीज को भी वह समय नहीं दे पाता. जिस जॉब को वह करता है, उसमें भी उसकी प्रोडक्टिविटी घट जाती है.

undefined
बात करना जरूरी

रिलेशनशिप डिप्रेशन जैसा कुछ भी महसूस होने लगे तो सबसे पहले पार्टनर से बातें करें, उसे विश्वास में लें और कोई परेशानी हो तो शांत दिमाग से उसका हल निकालें. यह आप दोनों के लिए जरूरी है.

undefined
यकीन जरूरी है

पार्टनर के बिहेव पर बारीकी से नजर रखें और उसे महसूस करें. उसे यकीन दिलाएं कि आप उसके साथ हैं. उसकी बात सुनें, उससे बात करें और प्यार से समझाएं.

undefined
पेशेंस न खोएं

पार्टनर डिप्रेशन के हालात से गुजर रहा हो तो आप अपना पेशेंस न खोएं. ऐसा हुआ तो बात बनने की बजाय बिगड़ जाएगी. ऐसे में यह आप दोनों के लिए टॉक्सिक रेलिशनसिप जैसा फेज बन सकता है.

undefined
फीलिंग्स लिखकर बताएं

कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी बातों को उस ढंग से नहीं रख पाते, जैसा कि फील कर रहे हों. ऐसी स्थिति में पार्टनर को अपनी फीलिंग्स लिखकर बताएं.

undefined
क्वालिटी टाइम बिताएं

पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं. उसे अपनी करीबी का अहसास दिलाएं. रिलेशनशिप में दूरी तभी आती है जब आप एक-दूसरे को कम समय देते हैं.

Also Read: भारतीयों ने बीते साल बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
undefined
पेडिंग विशलिट पूरी करें

ऐसे समय में सबसे अच्छी हीलिंग पेडिंग विश को पूरा करने से मिल सकता है. अपने पार्टनर के साथ कोई सोची हुई चीज जो आपने अब तक ना की हो, वो करें. इसमें आप दोनों की कोई फेवरेट जगह पर जाना, कोई कपल गोल एचीव करना हो सकता है.

Also Read: लगातार रहती है तबीयत खराब तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स, एक महीने में दिखने लगेगा सुधार
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola