Red Bangles Design: शादी के सीजन में इन शानदार रेड बैंगल्स डिजाइन को शॉपिंग में जरूर शामिल करें
Published by : Priya Gupta Updated At : 12 Nov 2025 12:28 PM
Red Bangles Design (AI Image)
Red Bangles Design: हर महिला को बैंगल्स पहनना पसंद होता है. खासकर रेड बैंगल्स जो शादी, त्योहार या खास मौकों पर हर लुक को आकर्षक बनाता है. ऐसे में अगर आप शादी के सीजन में रेड बैंगल्स खरीदने मार्केट जा रही हैं तो इन डिजाइन्स को अपने लिस्ट में जरूर रखें.
Red Bangles Design: महिलाएं हर आउटफिट के साथ बैंगल्स पहनना बहुत पसंद करती हैं. ऐसे में शादी का सीजन भी चल रहा है, अगर आप भी शादी के फंक्शन के लिए बैंगल्स के नए और लेटेस्ट डिजाइन खोज रही हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेस्ट है. ज्यादातर महिलाएं अपनी लिस्ट में सबसे पहले रेड बैंगल्स रखती हैं. रेड बैंगल्स हर लुक को आकर्षक बनाने के लिए सबसे सही ऑप्शन होता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में रेड बैंगल्स के सुंदर और यूनिक डिजाइन आइडियाज बताएंगे. जिन्हें आप अपनी लिस्ट में शामिल करके अपने लुक को चार चांद लगा सकती हैं.
रेड वेलवेट बैंगल्स डिजाइन (Red Velvet Bangles Design)

वेलवेट की सॉफ्ट फिनिश आपके हर लुक को स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देने के लिए बेस्ट है. इन पर आप गोल्डन या स्टोन वर्क किया हुआ कंगन डिजाइन मिलाकर पहन सकती हैं, जो शादी या रिसेप्शन के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगी.
मिरर वर्क बैंगल्स डिजाइन (Mirror Work Red Bangles Design)

मिरर वर्क वाली रेड बैंगल्स ट्रेंडी और स्टाइलिश दोनों होती हैं. इसमें छोटे-छोटे शीशों का काम होता है जो इसे और भी खास बनाता है. साथ ही ये एथनिक ड्रेसेज जैसे लहंगा, कुर्ती या साड़ी के साथ भी बेस्ट लगती हैं.
ब्राइडल रेड बैंगल्स डिजाइन (Bridal Red Bangles Design)

ब्राइडल रेड बैंगल्स हर दुल्हन अपनी लिस्ट में पहले रखती हैं. इन रेड बैंगल्स डिजाइन को आप अपने शॉपिंग लिस्ट में शामिल कर सकती हैं. इसके स्टोन और कुंदन वर्क आपके नई-नई शादी के लुक को खास बनाने में बेस्ट रहेगा.
रेड ग्लास बैंगल्स डिजाइन (Red Glass Bangles Design)

रेड ग्लास बैंगल्स रात की पार्टी या कोई भी त्योहार में हर साड़ी या सूट के साथ खूब जचती हैं. इसमें आप कंगन के साथ पहनकर अपने लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Trending Lipstick Shades: शादी के सीजन में चुनें ये ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स, हर स्किन टोन पर लगेंगे शानदार
यह भी पढ़ें: Bridal Blouse Design: शादी के दिन बिखेरें फैशन का असली जलवा, आज ही चुनें ये ट्रेंडिंग ब्राइडल ब्लाउज डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










