ePaper

Ready To Wear Saree: 2 मिनट में पहनें और छा जाएं, सावन के लिए बेस्ट है रेडी-टू-वियर साड़ी लुक्स

Updated at : 27 Jun 2025 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
cover pic

cover pic

Ready To Wear Saree: इस साड़ी को पहनने में 2 मिनट से भी कम लगता है, पर फिर भी लोग ये नहीं समझ पाते हैं कि कौन सी साड़ी कब पहननी चाहिए. ऐसे में लोग अपने फैशन को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करवा देते हैं.

विज्ञापन

Ready To Wear Saree: सावन में जाना हो शिव मंदिर या फिर करनी हो खुद की फ़ेयरवेल अटेंड हर जगह के लिये परफेक्ट होती हैं रेडी टू वियर साड़ी.  इसे पहनने में 2 मिनट से भी कम लगता है, पर फिर भी लोग ये नहीं समझ पाते हैं कि कौन सी साड़ी कब पहननी चाहिए. ऐसे में लोग अपने फैशन को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करवा देते हैं. चलिए फिर इस आर्टिकल में बताते हैं कि कौन सी साड़ी आप कहां पहन सकते हैं. जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है. 

हरे रंग की साड़ी

सावन के पहले सोमवार के दिन अगर आप मंदिर जा रही हैं तो आपको जरूरत है रहे एंग के साड़ी की जो कि सावन के हरियाली को भी दिखाएगी और आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगी. 

green
Instagram

सफेद रंग की साड़ी

 सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है. इस रंग को शिव जी का रंग भी कहा जाता है ऐसे में अगर आप सावन में किसी मंदिर में जा रही हैं तो ये साड़ी आपके लिये बिल्कुल परफेक्ट है. इसे पहन कर आप भगवान शिव के मंदिर में जा सकते हैं. 

white
Instagram

लाल रंग की साड़ी 

स्कूल या कॉलेज का फ़ेयरवेल लोगों के जीवन में एक बार ही आता है. इस दिन हर लड़की चाहती है की खूबसूरत लगे और सबकी नजरे उसपर टिकी रहे. ऐसे में आप लाल रंग कि साड़ी का चयन कर सकती हैं. ये साड़ी पार्टी में आपको बिल्कुल अलग दिखाएगा. 

red
Instagram

पीले रंग की साड़ी 

अगर सावन के उपास के साथ कोई गुरुवार का उपवास भी कर रहा है तो उसके लिये ये पीले रंग की पीले रंग कि साड़ी बिल्कुल परफेक्ट है. जो की भगवान विष्णु का प्रिय रंग भी है. 

yellow
Instagram

मल्टी कलर की साड़ी 

अगर आप ऑफिस जाती हैं तो आप सावन में इस मल्टी कलर की साड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं. ये आपको ज्यादा ओवर लुक नहीं देगी और सबका ध्यान भी अपने और खिचेंगी.  

multi color
Instagram

यह भी पढ़ें: Green Bangle Set: हरी चूड़ियां चुरा लेंगी पिया जी का दिल, हाथों पर सजायें ये हरी-हरी चूड़ियां 

यह भी पढ़ें: पिया जी का दिल चुरा लेंगी ये हरी सड़ियां, इस हरियाली तीज पर करें ट्राय

यह भी पढ़ें: Blouse Design: होने वाली है आपकी शादी तो अपने बॉडी टाइप के हिसाब से चुनें परफेक्ट ब्लाउज

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola