ePaper

Raw Mango Kadhi Recipe: खट्टी-मीठी कच्चे आम की कढ़ी,चखेंगे तो भर जाएंगे ताजगी से

Updated at : 10 Jul 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
Raw Mango Kadhi Recipe: खट्टी-मीठी कच्चे आम की कढ़ी,चखेंगे तो भर जाएंगे ताजगी से

Raw Mango Kadhi Recipe: बनाएं खट्टी-मीठी कच्चे आम की कढ़ी. जानें इस टेस्टी और हेल्दी रेसिपी की आसान विधि जो चावल के साथ लगती है बेहद स्वादिष्ट.

विज्ञापन

Raw Mango Kadhi Recipe: गर्मियों के मौसम में कुछ ठंडा, चटपटा और हल्का खाने का मन करता है तो कच्चे आम की कढ़ी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है. यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि गर्मी में आपको ताजगी से भी भर देगी. दही और कच्चे आम के मेल से बनी यह कढ़ी इतनी जायकेदार होती है कि आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे. तो आइए जानते हैं इस खट्टी-मीठी और चटपटी कढ़ी को बनाने की आसान रेसिपी.

सामग्री

  • कच्चा आम (छिला और कटा हुआ) – 1 कप
  • दही – 1 कप
  • बेसन – 3 टेबलस्पून
  • पानी – 3 कप
  • हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • राई – 1 टीस्पून
  • हींग – 1 चुटकी
  • करी पत्ता – 6-7 पत्ते
  • हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
  • तेल – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए) – थोड़ा सा

विधि

  • दही और बेसन मिलाएं: दही और बेसन को अच्छे से फेंट लें ताकि गांठें न बने. इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं.
  • पानी मिलाएं: अब इस मिश्रण में धीरे-धीरे पानी डालते हुए मिलाएं ताकि पतली कढ़ी तैयार हो जाए.
  • कढ़ी पकाएं: कढ़ाई में तेल गरम करें. राई डालें जब वह चटकने लगे तो हींग, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें. इसके बाद कटे हुए आम डालें और 2-3 मिनट भूनें.
  • दही-बेसन मिश्रण डालें: अब तैयार मिश्रण कढ़ाई में डालें.मध्यम आंच पर चलाते हुए पकाएं जब तक कि कढ़ी गाढ़ी न हो जाए और आम अच्छे से गल जाएं (लगभग 15-20 मिनट).
  • नमक डालें और गार्निश करें: नमक डालकर मिलाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.
  • परोसें: गरमागरम कच्चे आम की कढ़ी को चावल या रोटी के साथ परोसें और इस ताजगी भरे स्वाद का आनंद लें.

Also Read : Lapsi Recipe: ऐसा कौन सा हलवा है जो सूजी और गाजर को भी पीछे छोड़ दे,जानें अनोखी रेसिपी

Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola