Ramadan 2025 Recipes: झटपट पकौड़े तैयार करने के लिए घर पर बनाएं यह प्री मिक्स

Besan Pre mix recipe
Ramadan 2025 Recipes: अगर आप भी जल्दी से पकौड़े बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके काम की है. रमजान की शुरुआत में ही इस प्री मिक्स को बनाएं.
Ramadan 2025 Recipes: रमजान का महीना 2 मार्च से शुरू हो चुका है. रमजान का इस्लाम धर्म में बहुत बड़ा महत्व है. इस महीने में लोग रोजा रखते हैं. रोजा खोलने के वक्त घरों पर कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं. इफ्तार के समय में कई पकवान बनाए जाते हैं. इस समय घर पर बने पकौड़े का सेवन लोग बहुत शौक से करते हैं. रमजान के शुरुआत में ही अगर आप पकौड़े बनाने के लिए प्री मिक्स पाउडर तैयार कर लेते हैं तो आप आसानी से इसे जल्दी बना पाएंगे. इसमें पहले से ही नमक और मिर्च डाला जाता है जिससे आपको टेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है. तो आइए जानते हैं कैसे आप बिना ज्यादा मेहनत किए आसानी से घर पर पकौड़े के लिए प्री मिक्स तैयार कर सकते हैं.
बेसन का प्री मिक्स बनाने के लिए सामग्री
- 1 किलो बेसन
- 250 ग्राम चावल का आटा
- नमक स्वादानुसार
- 3 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- 2 चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
यह भी पढ़ें: Ramadan Iftar Healthy Dishes: इफ्तारी के लिए बनाएं ये खास हेल्दी डिशेज, रोजे में भी दिनभर रखेगा एनर्जेटिक
यह भी पढ़ें: Ramzan Special Food Recipe: रमजान के खास मौके पर बेहद आसान विधि से बनाइये शाही मैंगो टुकड़ा
बेसन का प्री मिक्स बनाने की विधि
- सबसे पहले आप एक बड़े से बर्तन में बेसन को निकाल कर रख लें. अब इसमें चावल के आटे को भी मिला दें.
- अब इस मिश्रण में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और लाल मिर्च को मिला दें.अब इसमें बेकिंग सोडा को भी डाल दें.
- इस मिश्रण को अच्छे तरीके से मिक्स करें. आपका बेसन का प्री मिक्स तैयार है. अब इसको एक डिब्बे में अच्छी तरह से पैक करें.
- पकौड़े को बनाते समय जरूरत के हिसाब से प्री मिक्स को निकालें और इसमें पानी डालकर बैटर तैयार कर के आप मनचाहे पकौड़े बना सकते हैं. अगर आपके घर में ज्यादा लोग हैं तो आप उस अनुसार प्री मिक्स बनाने के लिए सामग्री को बढ़ा सकते हैं. ये आसानी से बन जाता है और इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है.
यह भी पढ़ें: Iftar Special Badam Milk Shake Recipe: रोजे में बनाएं हेल्दी और टेस्टी बादाम कस्टर्ड मिल्कशेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




