रक्षा बंधन पर भाई को दें यूनिक स्वाद, घर पर बनाएं पान लड्डू, जानें रेसिपी

Pic Credit- Chatgpt
Paan ladoo Recipe: रक्षा बंधन सिर्फ एक धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते में मिठास घोलने का एक सुनहरा मौका होता है. अगर आपका भाई मिठाई के शौकीन है और इस रक्षा बंधन उनके लिए आप कुछ यूनिक स्पेशल मिठाई बनाना चाहती हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसी मिठाई के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है बल्कि आपको पान का फ्लेवर देगा. जी हां, हम बात कर रहे हैं पान लड्डू की. इस लड्डू की खास बात ये भी है कि इसमें कई हेल्दी इंग्रेडिएंट्स भी होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं. आइए जानते हैं, यह यूनिक मिठाई आप घर पर कैसे बना सकती हैं.
Raksha Bandhan Sweet: रक्षा बंधन सिर्फ एक धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते में मिठास घोलने का एक सुनहरा मौका होता है. अगर आपका भाई मिठाई के शौकीन है और इस रक्षा बंधन उनके लिए आप कुछ यूनिक स्पेशल मिठाई बनाना चाहती हैं तो यह खबर आपके लिए है, आज हम आपको ऐसी मिठाई के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है बल्कि आपको पान का फ्लेवर देगा. जी हां हम बात कर रहे हैं पान लड्डू की. इस लड्डू की खास बात ये भी है कि इसमें कई हेल्दी इंग्रेडिएंट्स भी होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद है. आइए जानते हैं, यह यूनिक मिठाई आप घर पर कैसे बना सकती हैं.
आवश्यक सामग्री
- 1 कप सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
- 5-6 पान के पत्ते (कटा हुआ)
- 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
- 2 टेबल स्पून गुलकंद
- 1/4 कप काजू-बादाम (बारीक कटा हुआ)
- 1/2 टीस्पून सौंफ पाउडर
- 2-3 इलायची (पिसी हुई)
- थोड़े से पिस्ता सजाने के लिए
Also Read: Badam Laddu: रक्षाबंधन पर प्यार से तैयार करें बादाम लड्डू
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक मिक्सर में पान के पत्ते और गुलकंद को डालकर दरदरा पीस लें.
- अब एक पैन में सूखा नारियल भूनें जब तक वह हल्का गुलाबी हो जाए.
- उसमें पिसा हुआ पान और गुलकंद का मिक्स डालें.
- अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं.
- फिर कटे हुए ड्राईफ्रूट्स, सौंफ पाउडर और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- मिक्सचर थोड़ा ठंडा होने पर उसमें से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं.
- ऊपर से पिस्ता से सजाएं और फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए सेट होने दें.
Also Read: Sawan Recipe: सोमवारी के व्रत में बनाएं स्वादिष्ट फलाहारी पनीर की सब्जी, जानें झटपट रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




