रक्षा बंधन पर भाई को दें स्वाद का तोहफा, बनाएं साबूदाना-कोकोनट खीर, स्वाद ऐसा कि दिल को भा जाएगा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 07 Aug 2025 10:38 PM
Pic Credit- Chatgpt
Raksha Bandhan Special Recipe: रक्षा बंधन के मौके पर अगर आप अपने भाई के लिए कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो साबूदाना-कोकोनट खीर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह न केवल व्रत में खाई जा सकती है बल्कि इसका स्वाद भी दिल को छू लेने वाला होता है. जानें इसे बनाने की आसान विधि और खास टिप्स.
Raksha Bandhan Special Recipe: अगर आप भी रक्षा बंधन में अपने भाई के लिए कुछ खास बनाना चाह रहे हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या बनाएं तो ये खबर आपके लिए है. क्योंकि यह त्योहार राखी बांधने और गिफ्ट लेने देने का त्योहार नहीं है बल्कि भाई को स्पेशल फील कराने का भी होता है. यह ऐसा दिन होता है जहां हर बहन अपने भाई के लिए कुछ खास बनाना चाहती है. और साबूदाना-कोकोनट खीर एक ऐसा बेहतरीन ऑप्शन है जो न सिर्फ व्रत में भी खाई जा सकती है बल्कि इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है.
किन सामाग्रियों की पड़ती है जरूरत
साबूदाना – ½ कप (भीगा हुआ 3-4 घंटे)
नारियल दूध- 2 कप
साधारण दूध- 1 कप (ऐच्छिक)
चीनी या गुड़- 4-5 टेबल स्पून (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर- ½ टीस्पून
केसर- कुछ धागे (ऐच्छिक)
काजू, बादाम, किशमिश- गार्निशिंग के लिए
नारियल की बुरादे (ड्राय कोकोनट)- 1 टेबल स्पून
Also Read: Rasmalai Mousse Recipe: बस कुछ मिनटों में तैयार करें ये कमाल का रस मलाई मूस
बनाने की विधि
- सबसे पहले भीगे हुए साबूदाने को छानकर धो लें.
- एक पैन में 1 कप पानी डालकर उसमें साबूदाना पकाएं जब तक वह ट्रांसपेरेंट न हो जाए.
- अब इसमें नारियल दूध और ऐच्छिक रूप से थोड़ा सा साधारण दूध मिलाएं.
- धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें.
- जब खीर थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तो इसमें चीनी या गुड़ डालें.
- इलायची पाउडर, केसर और नारियल बुरादा मिलाएं.
- ऊपर से काजू, बादाम, किशमिश डालें और 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.
जरूरी टिप्स
अगर आप स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें गुलाब जल या केवड़ा जल की कुछ बूंदें डाल सकती हैं. वहीं, अगर भाई हेल्थ कॉन्शियस है, तो चीनी की जगह खजूर का पेस्ट या शहद मिलाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










