ePaper

54 की उम्र में भी राहुल गांधी क्यों लगते हैं यंग? डाइट और वर्कआउट को जान रह जाएंगे हैरान

Updated at : 19 Jun 2025 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
Rahul Gandhi Fitness

Pic Credit- Meta AI

Rahul Gandhi Fitness: 54 साल की उम्र में भी राहुल गांधी की दमकती त्वचा, फिट बॉडी और जबरदस्त एनर्जी हर किसी को हैरान करती है. जानिए उनकी डाइट, वर्कआउट रूटीन, योग और जीवनशैली के वो सीक्रेट्स, जो उन्हें हमेशा यंग और एक्टिव बनाए रखते हैं.

विज्ञापन

Rahul Gandhi Fitness: गंभीर मुद्दों को तथ्यों के साथ सदन में रखना, सड़क पर उतर कर जनता से सीधा संवाद करना और बिजी शिड्यूल के बीच भी जबरदस्त फिटनेस बनाए रखना. आज के समय में राहुल गांधी की यही पहचान है. 19 जून को यानी गुरुवार को वे अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. लेकिन इतनी उम्र के बावजूद उनकी दमकती त्वचा और फिट बॉडी के साथ साथ दमदार स्टेमिना के लिए वे अक्सर चर्चा में रहते हैं. उन्हें देखकर कई लोग यही सवाल करते हैं- “इतनी एनर्जी आखिर आती कहां से है?” इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनके हेल्थ हैबिट्स, डाइट और वर्कआउट रूटीन के बारे में, जो उन्हें उम्र से कहीं ज्यादा यंग और एक्टिव बनाए रखते हैं.

सादा और संतुलित भोजन है राहुल की थाली का राज

राहुल गांधी किसी ट्रेंडी डाइट या महंगे हेल्थ सप्लीमेंट्स के पीछे नहीं भागते. उनका सिंपल फंडा है “जितना सादा, उतना फायदा.” इसका खुलासा उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक मीडिया चैनल से बात करते हुए किया था. उन्होंने उस वक्त अपनी डेली रूटीन और अपने खान-पान के बारे में खुलकर बात किया था.

  • उन्होंने कहा था कि वे दिन की शुरुआत गुनगुने पानी या नींबू पानी से करते हैं.
  • दिनभर हाइड्रेटेड रहने के लिए वे नारियल पानी, ग्रीन टी और हर्बल ड्रिंक्स लेते हैं.
  • थाली में हमेशा हरी सब्जियां, दाल, रोटी, फल और सलाद को प्राथमिकता देते हैं. घर का बना पौष्टिक खाना उनकी पहली पसंद होती है.
  • वे मसालेदार, तला-भुना, जंक और शुगर हाई फूड्स से हमेशा दूर रहते हैं.

Also Read: गीता के 7 उपदेशों में है पर्सनालिटी को बेहतर करने का मंत्र, फॉलो कर लिया को हर जगह होगी तारीफ

Pic Credit- Meta AI

क्या नहीं खाते

  • राहुल गांधी जितना हो सके चीनी, चावल और प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाए रखते हैं.
  • कटहल और मटर जैसे कुछ खास आइटम्स खाने से भी वे परहेज करते हैं.
  • देर रात को भोजन करने के साथ साथ वे ओवरईटिंग से भी बचते हैं

नॉनवेज में भी है सेलेक्टिव टेस्ट

  • राहुल गांधी को नॉनवेज बेहद पसंद है लेकिन वहां भी उनका टेस्ट साफ है. नॉन वेज आइटम्स में वे चिकन टिक्का, सींक कबाब, प्लेन ऑमलेट खाना पसंद करते हैं.
  • राहुल गांधी को सीफूड और मटन भी पसंद है लेकिन वे इसे सीमित मात्रा में ही खाते हैं.
  • फास्ट फूड की बजाय वे ग्रिल्ड और हेल्दी ऑप्शन्स पसंद करते हैं

Pic Credit- Meta AI

राहुल गांधी का फिजिकल वर्कआउट

राहुल गांधी की फिटनेस राज सिर्फ जिम में वर्कआउट करना नहीं है. वे रनिंग, वॉकिंग और कार्डियो एक्सरसाइजराहुल भी करते हैं. इसके अवाला उन्हें ट्रैकिंग, साइकलिंग, पर्वतीय यात्रा करना भी पसंद है. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने अपने फिटनेस की जबरदस्त मिसाल पेश की थी. कहा तो यह भी जाता है कि वे मार्शल आर्ट्स में निपुण है. उन्होंने जापानी ऐकिडो की ट्रेनिंग ली है. जिसकी प्रैक्टिस वे आज भी करते हैं.

Also Read: Bhutta Masala Recipe: बारिश के मौसम में खिलाना चाहते है बच्चों को कुछ हेल्दी और टेस्टी? भुट्टा मसाला आपके लिए है परफेक्ट ऑप्शन

Pic Credit- Meta AI

योग और मेडिटेशन भी करते हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी अपने मन को शांत और दिमाग को शार्प रखने के लिए योग व मेडिटेशन भी करते हैं. सुबह सुबह रोजाना प्राणायाम, वज्रासन और अनुलोम-विलोम उनकी डेली रूटीन में शामिल है.

कौन-सी चीजों से रहते हैं दूर?

  • राहुल गांधी धूम्रपान और शराब से परहेज
  • लेट नाइट स्नैकिंग नहीं करते
  • पूरी नींद लेते हैं.
  • इसके अलावा उनका स्मार्ट कैजुअल आउटफिट्स और नेचुरल हेयरस्टाइल भी युवाओं को अपनी ओर खींचता है.
विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola