Quick Finger Mehndi Designs: वक्त कम है, ये 10 मिनट वाली फिंगर मेहंदी डिजाइन बचाएंगी आपका समय

Quick Finger Mehndi Design
Quick Finger Mehndi Designs: जानें 10 मिनट में बनने वाली आसान व खूबसूरत फिंगर मेहंदी डिजाइन जो आपके लुक को कम समय में दे परफेक्ट फिनिश.
Quick Finger Mehndi Designs: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे पास इतना समय नहीं होता कि हम घंटों बैठकर पूरे हाथ की भारी-भरकम मेहंदी लगवा सकें.लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप अपने हाथों की सुंदरता को नजरअंदाज करें.

इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में है फिंगर मेहंदी डिजाइन. ये डिजाइन न सिर्फ बनाने में बहुत आसान होती हैं बल्कि इनका मॉडर्न, मिनिमलिस्टिक लुक हर आउटफिट के साथ परफेक्ट लगता है.

अगर आपके पास केवल 10 मिनट हैं और आप किसी इवेंट के लिए तैयार हो रहे हैं तो ये खास 10 मिनट वाली फिंगर मेहंदी डिजाइन आपकी मदद करेंगी.इन डिजाइन्स को आप खुद भी आसानी से लगा सकते हैं और अपने हाथों को दे सकते हैं एक एलिगेंट और स्टायलिश लुक.

जियोमेट्रिक डॉट्स और लाइन्स (Geometric Dots and Lines): उंगलियों पर सीधी लाइनों का उपयोग करते हुए त्रिकोण या चौकोर जैसे सरल ज्यामितीय आकार के डिजाइन बनाए. इसमें केवल आउटलाइन और कुछ बिन्दियों का प्रयोग होता है जो इसे बहुत मॉडर्न और क्विक बनाता है.

Also Read : Mehndi Design: हाथों में रचाए लेटेस्ट और सिम्पल मेहंदी डिजाइन,जो हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट
मिडिल फिंगर बैंड (The Statement Middle Finger Band):केवल बीच वाली उंगली पर एक या दो बोल्ड बैंड बनाएं. बाकी उंगलियों को खाली छोड़ दें या सिर्फ टिप पर एक छोटा डॉट लगाएं.

कफ एंड टिप (Cuff and Tip Style) : हर उंगली के निचले हिस्से पर एक छोटी सी जाली या तीन-चार पतली बैंड बनाएं और फिर उंगली की टिप को पूरी तरह से भर दें. बीच का हिस्सा खाली रखें.

Also Read : Latest Bridal Mehndi Design: हाथों में रचाएं साजन के नाम की मेहंदी,प्यार का दें खूबसूरत पैगाम
Also Read : Modern Minimalist Silver Mangalsutra Design: स्टाइलिस्ट और माॅर्डन सिल्वर मंगलसूत्र आपको देगा हटके लुक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




