Pyaz Paratha Without Stuffing: कम सामग्री में बनेगा बिना स्टफिंग वाला लाजवाब प्याज पराठा, इस तरह से करें तैयार

Updated:
विज्ञापन
Pyaz Paratha Without Stuffing: कम सामग्री में बनेगा बिना स्टफिंग वाला लाजवाब प्याज पराठा, इस तरह से करें तैयार

Pyaz Paratha Without Stuffing: नाश्ते में आप भी पराठा बनाने की सोच रहे हैं तो प्याज पराठा को आप ट्राई कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आप जान सकते हैं बिना स्टफिंग वाला प्याज पराठा बनाने की विधि.

विज्ञापन

Pyaz Paratha Without Stuffing: पराठा घरों में बनने वाला एक स्वादिष्ट नाश्ता है. जब पराठे को बनाया जाता है तब अक्सर भरवां पराठे को तैयार किया जाता है. सुबह की जल्दबाजी में कई बार भरवां पराठे नहीं बन पाते हैं. अगर आपके पास स्टफिंग बनाने और भरने का समय नहीं है, तो बिना स्टफिंग वाला प्याज पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये पराठा बनाने में बहुत ही आसान होता है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं प्याज पराठा को तैयार करने की विधि. 

प्याज पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • प्याज- 2 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • कलौंजी- आधा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल या घी- जरूरत के अनुसार

प्याज पराठा को कैसे तैयार करें?

  • प्याज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा को डाल दें. इसमें आप अजवाइन, कलौंजी, 2-3 चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक को डालकर मिला लें. 
  • अब आप इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को डालकर अच्छे से मिला लें. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. 
  • आटा गूंथने के बाद आप इसे ढककर 15 मिनट के लिए रख दें. 
  • अब आटे से आप छोटी लोई बना लें. लोई में हल्का सूखा आटा लगा दें और गोल पराठा बेल लें. 
  • इसके बाद आप तवा को गर्म करें. तवे के ऊपर आप पराठा डालें. पराठा जब एक तरफ से पक जाए तब आप दूसरे तरफ से पलट दें. अब आप एक चम्मच तेल या घी डालकर दोनों तरफ से सेंक लें. सभी पराठे को इसी तरह से बना लें. तैयार पराठे को आप सब्जी, दही, रायता, अचार या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola