ePaper

ऐसे करें असली-नकली कपूर की पहचान

Updated at : 25 Oct 2024 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
Pure Camphor

Pure Camphor

Pure Camphor: अगर आपको भी यह जानकारी नहीं है कि असली और नकली कपूर में अंतर कैसे किया जाए, तो इस लेख में आपको कुछ तरीकों के बारे में बतलाया गया है, जिसकी मदद से आप असली कपूर की पहचान कर सकते हैं.

विज्ञापन

Pure Camphor: कपूर एक ऐसा पदार्थ है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर पूजा के दौरान किया जाता है और बाजार में इसके कई प्रकार भी उपलब्ध हैं, लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि बाजार में अब नकली कपूर भी मिलने लगे हैं. कपूर का इस्तेमाल घर से बैक्टीरिया को दूर करने में भी किया जाता है, ऐसे में अगर आप नकली कपूर का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको कोई फायदा प्राप्त नहीं होगा, इसके इस्तेमाल से ना आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और ना ही घर से बैक्टीरियाओं का नाश होगा. अब यह सवाल उठता है कि आखिर असली और नकली कपूर में अंतर कैसे किया जाए. अगर आपको भी यह जानकारी नहीं है कि असली और नकली कपूर में अंतर कैसे किया जाए, तो इस लेख में आपको कुछ तरीकों के बारे में बतलाया गया है, जिसकी मदद से आप असली कपूर की पहचान कर सकते हैं.

ऐसा होता है रंग

असली और नकली कपूर के रंग में यह अंतर होता है कि जो कपूर नकली होता है उसके रंग में थोड़ा भूरापन या पीलापन नजर आता है और असली कपूर का रंग पूरा सफेद रहता है. अगर आप नकली कपूर को जलाते हैं तो इससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या भी हो सकती है, इसके धुएं से सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है.

ऐसी होती है गंध

असली और नकली कपूर में अंतर उसके गंध के आधार पर भी किया जा सकता है, नकली कपूर को सूंघने पर उसकी गंध थोड़ी अजीब लगती है, लेकिन असली कपूर को आप सूंघते ही पहचान सकते हैं कि यह असली क्वालिटी का है.

Also read: क्या घी भी होता है एक्सपायर? यह है स्टोर करने का सही तरीका

Also read: Vastu Tips for Diwali: दिवाली की सफाई में फेंक देते हैं ये चीजें? मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

राख नहीं बचता है

असली कपूर को जलाने के बाद उसमें राख नहीं बचता है, वहीं अगर किसी कपूर को जलाने के बाद आपको राख दिखाई देता है, तो यह इस बात का संकेत है कि वह कपूर असली नहीं है.

जलने में वक्त लगता है

असली और नकली कपूर को पहचानने का एक तरीका यह भी है कि असली कपूर को जलाने में थोड़ा वक्त लगता है, वहीं नकली कपूर तुरंत जल जाता है.

Also read: Dhanteras Broom Buying: धनतेरस के दिन क्यों खरीदना चाहिए झाड़ू? जानें कौन सा झाड़ू खरीदना शुभ है?     
 
 

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola