Punjabi Lassi Recipe: ठंडी-ठंडी ढाबा स्टाइल पंजाबी लस्सी मिनटों में होगी तैयार, जानें कैसे

Punjabi Lassi Recipe: आज हम आपको बताने जा रहे हैं ढाबा स्टाइल पंजाबी लस्सी की झटपट रेसिपी जिसे आप सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार कर सकते हैं.
Punjabi Lassi Recipe: गर्मियों में जब धूप सिर चढ़कर बोलती है तो एक गिलास ठंडी-ठंडी लस्सी पूरे दिन की थकान को मिटा देती है. खासकर जब बात हो पंजाबी स्टाइल लस्सी की तो स्वाद और ताजगी का मेल ही कुछ और होता है. मलाईदार, झागदार और मीठेपन से भरपूर लस्सी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं ढाबा स्टाइल पंजाबी लस्सी की झटपट रेसिपी जिसे आप सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार कर सकते हैं.
सामग्री
- दही (कढ़ा या ताजे दही) – 1 कप
- ठंडा पानी – 1/2 कप
- चीनी – 2 से 3 टेबलस्पून (स्वाद अनुसार)
- इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
- गुलाब जल – 1/2 टीस्पून
- बर्फ के टुकड़े – 4-5 (अगर ठंडी लस्सी पसंद हो)
- काजू या पिस्ता (गार्निश के लिए) – 1-2 टेबलस्पून
विधी
- दही को अच्छे से फेंटें – एक गहरे कटोरे में दही डालें और अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठें न रहें.
- चीनी और इलायची डालें – अब उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें. अगर आप मीठी लस्सी पसंद करते हैं तो चीनी और भी बढ़ा सकते हैं.
- पानी और गुलाब जल मिलाएं – ठंडा पानी डालें और थोड़ा गुलाब जल डालकर इसे और भी खुशबूदार बनाएं.
- मिक्स करें – अब अच्छी तरह से सारी सामग्री को मिक्स करें और अच्छी तरह से फेंटें ताकि यह हल्की और झागदार हो जाए.
- बर्फ डालें – बर्फ के टुकड़े डालकर लस्सी को ठंडा करें.
- गार्निश करें – इसे काजू या पिस्ता से गार्निश करें और ठंडी ठंडी पंजाबी स्टाइल लस्सी सर्व करें.
Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




