Pulwama Shaheed Diwas 2023: शहीद हुए सभी वीर... पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को दें श्रद्धांजलि

Pulwama Shaheed Diwas 2023, Pulwama Attack Anniversary quotes: 14 फरवरी 2019 को, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें करीब 45 भारतीय सैनिक शहीद हो गए. इस मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं देशभक्ति के संदेश
Pulwama Shaheed Diwas 2023, Pulwama Attack Anniversary quotes images shayari whatsapp status: 14 फरवरी का दिन भले ही कई लोगों के लिए वेलेंटाइन डे सेलीब्रेशन का दिन हो लेकिन यह दिन इतिहास में जम्मू-कश्मीर की सबसे दुखद घटना की भी याद दिलाता है. 14 फरवरी 2019 को, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें करीब 45 भारतीय सैनिक शहीद हो गए. वह पूरे देश के लिए कठिन और मुश्किल समय था. पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए हम आपके लिए लाये हैं देशभक्ति के संदेश, मैसेजेज, कोट्स, वाट्सएप और इंस्टाग्राम स्टेट जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं.
कभी जो काम आ जाए तो उसे हमसे उम्मीद-ए-मद्द ख़ास होती है,
फौजी ही हैं जिन्हें जान देकर भी कभी हमसे न कोई आस होती है।
पुलवामा के शहीदों को नमन!
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सभी वीर जवानों को हमारा शत-शत नमन।
जय हिंद जय जवान!
भारत माता की जय! भारत माता के वीर सपूतो को शत-शत नमन! यह लोग मरकर भी हम सभी की यादो मे ज़िंदा हैं।
जय हिन्द जय भारत!
प्रेम गीत कैसे लिखू,
चारों तरफ गम के बादल छाए हैं
नमन हैं उन महान योद्धाओं को,
जो प्रेम दिवस के दिन तिरंगे में लिपट कर आये हैं।
जय हिंद!
वतन से मोहब्बत इस तरह निभा गए,
मोहब्बत के दिन अपनी जान लुटा गए।
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन!
फौजी भी कमाल के होते हैं,
पर्स में परिवार और दिल में देश रखते हैं।
पुलवामा शहीदों को शत-शत नमन!
जो पूरी रात जागते हैं,
ज़रुरी नहीं वो सिर्फ आशिक़ हो
वो देश पर मर मिटने वाला सैनिक भी हो सकता है।
जय हिंद जय जवान!
लिख रहा हूँ अंजाम जिसका, कल आगाज़ आएगा,
मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लाएगा
मैं रहूँ न रहूँ, मेरे मरने के बाद भी, वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा।
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन!
शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशाँ होगा।
पुलवामा के शहीदों को नमन!
कतरा – कतरा भी दिया वतन के वास्ते,
एक बूंद तक ना बचाई इस तन के वास्ते
यूं तो मरते हैं लाखों लोग हर रोज़
पर मरना तो वो है जो जान जाये वतन के वास्ते।
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन!
शहादत के किस्से, इंकलाब की कहानी
बरसो तक याद करेगा हर नागरिक वीर जवानों की कुर्बानी।
पुलवामा के शहीदों को नमन!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




