Protein Rich Breakfast: खुद को रखना चाहते हैं प्रोडक्टिव और फिट? ब्रेकफास्ट में शामिल करें प्रोटीन रिच फूड्स

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Protein Rich Breakfast: रोज सुबह नाश्ता करना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है ऐसे में जरूरी है कि आप ब्रेकफास्ट में प्रोटीन पैक भोजन करें.

विज्ञापन

Protein Rich Breakfast: जिंदगी के भागदौड़ में हम सुबह का नाश्ता नहीं कर पाते है जिस कारण वे पूरे दिन कमजोर और थका हुआ महसूस करते है. ऐसे में सबसे जरूरी होता है कि रोज सुबह नाश्ते में प्रोटीन से भरा भोजन करें. प्रोटीन रिच डायट लेने से आप पूरे दिन प्रोडक्टिव और एनर्जेटिक रह सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी हेल्दी, प्रोडक्टिव और एनर्जेटिक रहना चाहते है तो आप भी अपने सुबह के नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर नाश्ता खा सकते है. इस स्टोरी में हम आपको प्रोटीन से भरे फूड आइटम्स के बारें में बताने वाले हैं जो आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद है.

अंडा
अगर आप खुद को दिन भर ऐक्टिव और प्रोडक्टिव रखना चाहते है तो रोज सुबह नाश्ते में अंडे का सेवन करें. इसमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं जिससे आपके शरीर को ताकत मिलती है.

ग्रीक योगर्ट
अगर आप ब्रेकफ़ास्ट में फ्रूट्स और ड्राइफ्रूटस को शहद के साथ खाना पसंद करते है तो इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप ग्रीक योगर्ट को फ्रूट्स और ड्राइफ्रूटस में मिलाकर इसका सेवन कर सकते है. बात करें, ग्रीक योगर्ट की तो इसमें भी प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है.

पनीर
अगर आप नाश्ते में कुछ प्रोटीन से भरा ठोस आहार खाना चाहते है तो आप नाश्ते में पनीर का सेवन कर सकते है. यह आपको पूरे दिन ऐक्टिव रखेगा साथ ही आपको भूख भी कम लगेगी. बता दें, कि पनीर वजन को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है.

पालक
अगर आप नाश्ते में हरी सब्जी खाना चाहते है तो आप पालक का सेवन कर सकते हैं. ऐसे तो पालक में प्रोटीन नहीं होता है पर इसमें आयरन, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी जैसे न्यूट्रिएंट्स पाएं जाते है. इसकी मदद से आपका शरीर हेल्दी रहेगा.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola