ePaper

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानन्द महाराज ने बताया कोई बुरा इंसान मदद मांगे तो क्या करें

Updated at : 04 Nov 2024 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj: इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि जब महाराज जी से एक भक्त ने पूछा कि कोई बुरा इंसान मदद मांगने आए तो क्या करना चाहिए, इस विषय पर महाराज ने क्या जवाब दिया.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: व्यक्ति को अपने सांसारिक जीवन में कई ऐसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है, जब उसे यह समझ नहीं आता है कि उसे आगे क्या करना चाहिए और उस समस्या का हल कैसे निकाला जाए, ऐसे में कोई भी व्यक्ति ऐसे संत, महात्मा का साथ चाहता है जो उसको परेशानियों और बाहर निकालने में अपना सहयोग दे सके. भक्त प्रेमानंद जी महाराज को इसी भाव के साथ देखते हैं और उनसे अपने मन में चल रहे, ऐसे प्रश्नों का उत्तर पाना चाहते हैं, जिसका उत्तर उन्हें कोई भी नहीं दे पाता है. इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि जब महाराज जी से एक भक्त ने पूछा कि कोई बुरा इंसान मदद मांगने आए तो क्या करना चाहिए, इस विषय पर महाराज ने क्या जवाब दिया.

यह था सवाल

हर भक्त जो भगवान की भक्ति के मार्ग में आगे बढ़ना चाहता है, प्रेमानन्द जी महाराज से मिलकर उनसे अपने मन में चल रहे हर सवाल का उत्तर जानना चाहता है और महाराज जी भी हर भक्त से मिलकर उनके सवालों का सटीक उत्तर देने का प्रयास करते हैं. वृंदावन में महाराज जी के सत्संग के दौरान एक भक्त ने उसने यह पूछा कि अगर कोई बुरा इंसान मदद मांगने आए तो क्या करना चाहिए?

Also read: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने बताया कोई प्यार में धोखा दे तो क्या करें

Also read: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने बताया दिवाली के दिन ऐसा होना चाहिए भक्त का आचरण

महाराज जी ने सुझाया यह उपाय

भक्त के प्रश्नों को सुनकर महाराज जी ने यह कहा कि अगर कोई बुरा व्यक्ति आपसे मदद मांगने आए और आपको यह पता हो कि वह इंसान आपकी मदद से किसी और इंसान का अहित और अमंगल करने वाला है और आपको यह पता है कि आप उसे जितना भी दूध पिलाएं वो विष ही उगलेगा, तो ऐसे इंसान की आपको कभी भी मदद नहीं करनी चाहिए, लेकिन अगर वह बुरा इंसान सुधरना चाहता है और इसलिए आपसे मदद मांग रहा हो तो आपको उसकी मदद करनी चाहिए.   

Also read: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने बताया नजर उतारना सही है या गलत?

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola