Best 5 Honeymoon Places in India: हनीमून के लिए सबसे बेस्ट है भारत की ये जगहें, देखें PHOTO

Updated at : 20 Jan 2023 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
Best 5 Honeymoon Places in India: हनीमून के लिए सबसे बेस्ट है भारत की ये जगहें, देखें PHOTO

Best Honeymoon Places in India: भारत में शादी के सीजन के बाद कप्लस बाहर घूमने और हनीमून का प्लान करते हैं. ऐसे में अक्सर कप्लस कंफ्यूजन में रहते हैं कि वो कहां हनीमून मनाने जाएं. तो आपके लिए अब ये कंफ्यूजन दूर होगा क्योंकि आज हम आपको भारत के बेस्ट हनीमून प्लेस के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन
undefined

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands Honeymoon)- अंडमान-निकोबार भारत के सबसे खूबसूरत बीचेज में से एक हैं. समंदर किनारे बिखरी पड़ी सफेद रेत आपको यहां शांति आपको सुकून का अहसास दिलाएगी. साथ ही मानसिक तौर पर काफी खुश रहेंगे. शाम को बीच पर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक वॉक पर जाना भी आपको एक मीठी याद दे जाएगा. हनीमून कपल के लिए अंडमान एक जन्नत से कम नहीं है. यहां आपको विदेश में होने का फील मिलेगा. यहां के फेमस बीचेज में राधानगर बीच, रॉस आइसलैंड, नील आइसलैंड, लाॉन्ग आइसलैंड बेहद मशहूर हैं.

undefined

मनाली (Manali Honeymoon)- भारत के फेमस हनीमून डेस्टिनेशन्स में से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली एक है. ये जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है. यहां की खूबसूरत वादियां और कमाल का मौसम कपल्स को रोमांटिक फील कराता है. अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ हॉलिडे प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए मनाली बेस्ट जगह हो सकती है.

undefined

केरल(Kerala Honeymoon) – केरल में हनीमून के लिए भारतीय पर्यटकों की सूची में टॉप पर रहा है. प्राकृतिक खूबसूरती से भरा यह राज्य हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. हनीमून जोड़ों के लिए केरल स्वर्ग से कम नहीं है. आपके लिए यहां एन्जॉय करने के लिए बहुत कुछ है. यहां बैकवॉटर, रेत से भरे शांत समुद्र तट, हरियाली, कोहरे से ढकी पहाड़ियां और ऐसे कई खूबसूरत नजारे आपको बेहद रोमांटिक फील देगा.

undefined

गोवा (Goa Honeymoon)- भारत में शादी का सीजन शुरु होते ही कपल्स अपने हनीमून डेस्टिनेशन का प्लान करते हैं. ऐसे में भारत के बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन की सूची में हमेशा गोवा को पहले नंबर पर रखा जाता है. यहां हनीमून कपल के लिए रोमांटिक पल बिताने के लिए कई बेस्ट जगहें हैं. गोवा के समुद्र किनारे किसी रेस्तरां में बीयर के मजे लेना या बीच पर बने किसी रिजॉर्ट में सूरज को डूबते हुए देखना, गोवा में कई ऐसी जगह हैं जहां कपल यादगार पल बिता सकते हैं और इंज्वाय कर सकते हैं.

undefined

गंगटोक (gangtok Honeymoon)- गंगटोक न्यूली मैरिड कपल्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट डेस्टिनेशन में से एक है, यहां पर आप ट्रैकिंग, ताशी व्यू पॉइंट से माउंट कंचनजंगा के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके साथ ही आप अपने हनीमून को यादगार बनाने के लिए यहां के मार्केट से मखमली फर की बनी शॉल और कई अन्य चीजों की शापिंग भी आपको बेहद आनंद देगा.

undefined

मालदीव (Maldives Honeymoon)– मालदीव हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप समूह राज्य है, जो अपने शानदार वॉटर विलाज के लिए मशहूर है. हर साल न्यू कपल्स के लिए ये बेस्ट हनीमून डेस्टीनेशन्स में से एक होता है. बता दें कि इस डेस्टीनेशन पर 100 से ज्यादा रिजॉर्ट हैं और सभी बेहद सुंदर और सुकून देने वाले नजारा के साथ समुंद्र का किनारा भी हैं

विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola