Pinwheel Samosa Recipe: क्रंची स्पाइसी और एकदम हटके,ट्राय करें ये क्रिस्पी पिनव्हील समोसे

Updated at : 06 May 2025 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
Pinwheel Samosa Recipe: क्रंची स्पाइसी और एकदम हटके,ट्राय करें ये क्रिस्पी पिनव्हील समोसे

Pinwheel Samosa Recipe: जानें कैसे बनाएं क्रंची, स्पाइसी और स्वाद से भरपूर समोसे जो पार्टी स्नैक और टिफिन दोनों के लिए हैं परफेक्ट.

विज्ञापन

Pinwheel Samosa Recipe: अगर आपको समोसे पसंद हैं लेकिन कुछ नया ट्राय करने का मन है तो ये पिनव्हील समोसे रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.यह रेसिपी समोसे के मसालेदार स्वाद को एक हटके और मजेदार शेप में पेश करती है. गोल-गोल कटे हुए ये पिनव्हील्स बाहर से क्रंची और अंदर से स्पाइसी होते हैं जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आते हैं. आइए जानते हैं इस यूनिक और टेस्टी रेसिपी को बनाने का आसान तरीका.

सामग्री

स्टफिंग के लिए

  • उबले हुए आलू – 2 (मैश किए हुए)
  • उबले हुए हरे मटर – ½ कप
  • कटा हुआ हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
  • अमचूर पाउडर – 1 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
  • जीरा पाउडर – ½ टीस्पून
  • गरम मसाला – ½ टीस्पून
  • नमक – स्वाद अनुसार

आटे के लिए

  • मैदा – 1 कप
  • सूजी – 2 टेबलस्पून
  • अजवाइन – ¼ टीस्पून
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तेल – 2 टेबलस्पून
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल – तलने के लिए
  • मैदा का घोल – 2 टेबलस्पून मैदा में पानी मिलाकर

विधि

  • स्टफिंग तैयार करें: उबले आलू, हरे मटर, हरा धनिया, और सभी मसाले एक साथ मिला लें.
  • आटा गूंधें: मैदा, सूजी, अजवाइन, नमक और तेल मिलाकर पानी से नरम आटा गूंध लें. 20 मिनट के लिए ढककर रखें.
  • रोल बनाएं: आटे को बेलन से बेलकर उसमें स्टफिंग फैलाएं फिर कसकर रोल करें.
  • स्लाइस करें: रोल को ½ इंच के स्लाइस में काटें और हल्का दबाएं.
  • तलें: मैदा के घोल में स्लाइस डुबोकर गरम तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  • परोसने का तरीका: पिनव्हील समोसा को हरी चटनी, मीठी इमली चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें. यह पार्टी स्नैक, चाय टाइम या बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट है.

Also Read : Cheese Chutney Paratha Roll Recipe: क्रिस्पी और टेस्टी चीज चटनी पराठा रोल कुछ ही मिनटों में ऐसे करें तैयार

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola