Pink Bangles Design: कॉलेज पार्टी हो या कोई फेस्टिवल, पिंक बैंगल्स से बनाएं अपना लुक ग्लैमरस
Published by : Priya Gupta Updated At : 19 Nov 2025 12:23 PM
Pink Bangles Design (AI image)
Pink Bangles Design: कॉलेज पार्टी हो या कोई खास अवसर आज हम आपके लिए लेकर आए है पिंक बैंगल्स के लेटेस्ट डिजाइन आइडियाज जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ पहनकर कहर बिखेर सकती हैं.
Pink Bangles Design: बैंगल्स हमेशा से महिलाओं का फैशन का हिस्सा रही हैं. यह हर ड्रेस के स्टाइल को निखारने में बहुत मदद करती हैं. फैशन की दुनिया में महिलाएं खासकर पिंक बैंगल्स ज्यादा पसंद करती है, क्योंकि ये आउटफिट को आकर्षक बनाती है और पहनने वाले की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. स्कूल, कॉलेज या किसी भी फेस्टिव अवसर पर पिंक बैंगल्स लड़कियां अपने लिस्ट में पहले रखती हैं. आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में लेकर आए है पिंक बैंगल्स के लेटेस्ट डिजाइन आइडियाज जो आपको जरूर पसंद आएगी.
स्टोन वर्क पिंक बैंगल्स डिजाइन (Stone Work Pink Bangles Design)

अगर आप किसी फेस्टिवल या खास अवसर पर पिंक बैंगल्स पहनना चाहती हैं तो स्टोन वर्क पिंक बैंगल्स बेस्ट है. इन बैंगल्स में स्टोन का काम होता है, जो बहुत खूबसूरत और चमकदार दिखता है. ये बैंगल्स साड़ी, कुर्ती या सलवार सूट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं और पहनने वाले के हाथों में रौनक बढ़ा देते हैं.
रंग-बिरंगे पिंक बैंगल्स डिजाइन (Colourful Pink Bangles Design)

रंग-बिरंगे पिंक बैंगल्स पहनकर आप अपने लुक में हर जगह छा सकती हैं. ये बैंगल्स एक ही रंग की बजाय अलग-अलग शेड्स के पिंक और कंट्रास्ट कलर के कॉम्बिनेशन पहनना अच्छा लगता है. इन्हें आप रोजाना के आउटफिट या पार्टी वियर के साथ पहन सकती हैं.
रानी पिंक बैंगल्स डिजाइन (Rani Pink Bangles Design)

रानी पिंक बैंगल्स अपने गहरे और शाही रंग के कारण किसी भी मौके पर बहुत आकर्षक दिखती हैं. शादी, फेस्टिवल या परिवारिक फंक्शन में रानी पिंक बैंगल्स पहनकर आप अपने लुक में रॉयल टच जोड़ सकती हैं.
मिरर वर्क पिंक बैंगल्स डिजाइन (Mirror Work Bangles Design)

मिरर वर्क पिंक बैंगल्स हाथों में चमक और खूबसूरती लाती हैं. ये बैंगल्स खासकर त्योहारों और पार्टी के लिए परफेक्ट होती हैं. रात के टाइम मिरर वर्क पिंक बैंगल्स पहनने से ड्रेस की भी रौनक बढ़ जाती हैं.
यह भी पढ़ें: Red Bangles Design: शादी के सीजन में इन शानदार रेड बैंगल्स डिजाइन को शॉपिंग में जरूर शामिल करें
यह भी पढ़ें: Latest Bangles Design: चूड़ियों की खनक से कहर ढाए हर जगह, ट्राई करें ये लेटेस्ट बैंगल्स डिजाइन
यह भी पढ़ें: Trending Lipstick Shades: शादी के सीजन में चुनें ये ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स, हर स्किन टोन पर लगेंगे शानदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










