Photo: शहर के सावन महोत्सव में झूमती दिखी महिलाएं

Updated:
विज्ञापन
Photo: शहर के सावन महोत्सव में झूमती दिखी महिलाएं

सावन महीने की शुरुआत के साथ ही भारत में त्योहारों का सीजन भी शुरू हो चुका है. माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर निवास करते हैं. सावन का पूरा महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है.

विज्ञापन
undefined

खरमास के खत्म होते ही एक बार फिर सावन शुरू हो गया हैं. इस पावन महीने में भगवान शिव की भक्ति हो या सावन महोत्सव, महिलाओं में उमंग देखने को मिलता है. सावन में महिलाएं न केवल भगवान शिव की पूजा करती है, बल्कि इस दौरान सावन महोत्सव का आयोजन भी होता है. इस महोत्सव में आस-पास की सभी महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं और एक-दूसरे को सावन मास की शुभकामनाएं देती हैं.

undefined

ऐसा ही कुछ माहौल शहर के बरियातू पार्क में देखने को मिला जहां सावन महोत्सव का आयोजन योगा ग्रुप की महिलाओं द्वारा किया गया. इस मौके पर आशा कक्कड़, विजेता रूपा, करिश्मा,सीमा और अन्य महिलाएं मौजूद थी. सभी महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में खूब ठुमके लगाए और कार्यक्रम में खूब मस्ती की.

undefined

सावन महोत्सव का संचालन आशा कक्कड़, उषा हेमरम, उषा चौधरी, सुरभि, दाबीर कौर, रक्षा, नीति एवं बिन्दु द्वारा किया गया था. कार्यक्रम की संचालिका आशा कक्कड़ ने बताया कि सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं भी रखी गई थी.

undefined

इसमें सावन महोत्सव में सावन क्वीन, डांस, सुंदर हरी-हरी चूड़ियां प्रतियोगिता हुईं. सावन क्वीन का खिताब रंजिता को दिया गया. सावन महोत्सव में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के गेम भी खेले जिसमें सहेलियों के नाम लिखना, बिंदी लगाना और रिबन गेम शामिल हैं.

undefined

सावन महीने की शुरुआत के साथ ही भारत में त्योहारों का सीजन भी शुरू हो चुका है. माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर निवास करते हैं. सावन का पूरा महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है. सावन माह में हर सोमवार को श्रद्धालु व्रत रखते हैं. ऐसी मान्यता है कि व्रत रखने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.

विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola