Numerology: इस मूलांक के लोगों पर शनि की बरसती है कृपा, समाज में मिलता है खूब मान-सम्मान
Published by : Shashank Baranwal Updated At : 31 Jan 2025 2:54 PM
Numerology
Numerology: इस मूलांक के लोगों पर शनि देव की खास कृपा रहती है. जिसकी वजह से इन लोगों को न्याय पसंद होता है.
Numerology: किसी के व्यवहार, स्वभाव और भविष्य की गणना सिर्फ कुंडली के हिसाब से ही नहीं जाती है. अंक ज्योतिष शास्त्र में जन्मांक से भी व्यक्ति की तकदीर को बताया जा सकता है. लेकिन सबसे जन्म की तारीख से मूलांक निकाला जाता है. यह मूलांक 1-9 की संख्या के बीच होता है. जिसमें से हर संख्या का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है, जो कि उस मूलांक का ग्रह स्वामी होता है. ऐसे में आज हम उस मूलांक की बात करने वाले हैं, जिन पर शनि देव की कृपा बरसती है.
यह भी पढ़ें- Numerology: प्यार के मामले में बहुत बदकिस्मत होते हैं इस मूलांक के लोग, जीवन भर नहीं मिलती सच्ची मोहब्बत
यह भी पढ़ें- Numerology: जन्मजात बुद्धिमान होते हैं इस मूलांक के लोग, हर क्षेत्र में मिलती है सफलता
जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने के 8, 17 या 26 तारीख को जन्म हुआ होता है. उनका मूलांक 8 होता है. इस मूलांक का ग्रह स्वामी शनि होते हैं. जिसकी वजह से इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है. शनि देव इन लोगों की हर जगह मदद करते हैं. शनि देव को न्याय का देवता माने जाने के कारण इस मूलांक के लोगों न्याय प्रिय होते हैं. ऐसे में आइए मूलांक 8 में जन्मे लोगों की खासियत के बारे में जानते हैं.
मूलांक 8 वाले लोगों की खासियत
- शनि का प्रभाव होने के कारण इन्हें कड़ी मेहनत करना पड़ता है. इसी वजह सफलता के लिए इस मूलांक के लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है.
- इस मूलांक के लोगों को न्याय पसंद होता है. ये लोग ऐसा काम कभी नहीं करते, जो कि अन्याय को बढ़ाती हो.
- मूलांक 8 वाले लोगों को अपने कर्मों पर विश्वास होता है. इसी वजह से ये लोग कर्मों के हिसाब से फल प्राप्त करना पसंद करते हैं.
- इस तारीख में जन्मे लोग पैसों के लेनदेन को अच्छी तरह से मैनेज कर लेते हैं.
- जिन लोगों का मूलांक 8 होता है, वे बहुत ही खुशमिजाज होते हैं. ये लोग हर परिस्थिति में आसानी से ढल जाते हैं.
- इस मूलांक में जन्मे लोगों को किसी काम में लापरवाही पसंद नहीं होती है. जिसकी वजह से ये लोग समाज में बहुत मान-सम्मान कमाते हैं.
- मूलांक 8 वाले लोग बहुत सादगी से जीवन जीते हैं. इन लोगों को दिखावा पसंद नहीं होता है.
यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक के लोगों में कूट-कूटकर भरी होती है लीडरशिप क्वालिटी, समाज को बदलने का रखते हैं माद्दा
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










