Numerology: इस मूलांक के लोगों में कूट-कूटकर भरी होती है लीडरशिप क्वालिटी, समाज को बदलने का रखते हैं माद्दा

Numerology
Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये लोग बहुत ईमानदार होते हैं. धोखा देने की फितरत इस मूलांक के लोगों में नहीं होता है.
Numerology: जिस तरह कुंडली के जरिए व्यक्ति के तकदीर और व्यक्तित्व की गणना की जाती है, उसी तरह जन्म की तारीख से भी भविष्य और व्यवहार को बताया जा सकता है. अंक ज्योतिष शास्त्र के जरिए व्यक्ति के जन्म की तारीख से मूलांक निकाला जाता है. यह मूलांक 1-9 की संख्याओं में से कोई भी हो सकता है. जो कि किसी न किसी ग्रह से संबंधित होते हैं. ऐसे में आज हम उस मूलांक के लोगों की बात करने वाले हैं, जो रिश्ते में बहुत ईमानदार होते हैं. इसके अलावा, ये लोग समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने की काबिलियत रखते हैं.
यह भी पढ़ें- Numerology: राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोग, सुख-सुविधाओं की नहीं रहती कोई कमी
यह भी पढ़ें- Numerology: इन लड़कियों की तरफ बहुत जल्द आकर्षित होते हैं लड़के, जानें मूलांक और खासियत
रिश्ते में बहुत ईमानदार होते हैं ये लोग
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 होता है. इस मूलांक के लोगों का ग्रह स्वामी 1 होता है. इसलिए इन लोगों में सूर्य के समान तेज होता है. ऐसे में आइए मूलांक 1 के लोगों की खासियत के बारे में जानते हैं.
मूलांक 1 वाले लोगों की खासियत
- मूलांक 1 वाले लोगों में ईमानदारी कूट-कूट के भरा होता है. इन लोगों की फितरत धोखा देने की नहीं होती है. साथ ही ये लोग अपने जीवनसंगिनी के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं. पार्टनर को खुश रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं.
- मूलांक 1 वाले लोग स्वभाव से बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं. ये लोग अपने स्वाभिमान को कभी ठेस नहीं पहुंचाते हैं.
- इस मूलांक के लोग अपने परिवार के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं. जिसके कारण ये लोग ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार वाले लोगों के साथ बिताना पसंद करते हैं.
- इन लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी होती है. इन लोगों के पास धन की कमी नहीं होती है, फिर भी सुख-सुविधाओं के लिए ज्यादा खर्च नहीं करते हैं, क्योंकि इन लोगों को धन का सही इस्तेमाल करना आता है.
- इस मूलांक के लोगों में लीडरशिप की क्वालिटी होती है. अपनी लीडरशिप में ये लोग किसी भी काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं.
- ये लोग बहुत ही एनर्जेटिक होते हैं. जिसकी वजह से किसी काम को करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं.
यह भी पढ़ें- Numerology: इस तारीख को जन्मे लोग प्यार में पाते हैं धोखा, कभी नहीं मिलती सच्ची मोहब्बत
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










