ePaper

Numerology: इन लड़कियों की तरफ बहुत जल्द आकर्षित होते हैं लड़के, जानें मूलांक और खासियत

Updated at : 26 Jan 2025 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
Numerology

Numerology

Numerology: इस मूलांक में जन्मीं लड़कियां बहुत ही ज्यादा आकर्षक होती हैं. लड़के उनकी तरफ खुद-ब-खुद खिंचे चले आते हैं. आइए इस मूलांक की लड़कियों की कुछ खासियत के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Numerology: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के भविष्य और उसकी तकदीर बताने की तमाम विधियां हैं, जिनमें से एक अंक शास्त्र भी है. अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के भविष्य की गणना उसके जन्म की तारीख से मूलांक निकालकर की जाती है. मूलांक हमेशा 1-9 के बीच की संख्या में ही रहता है. ये सभी संख्याएं 9 ग्रहों में से किसी एक ग्रह से जुड़े हुए होते हैं. इस शास्त्र के अनुसार सभी अंकों की अपनी एक खासियत होती है, जो कि व्यक्ति के भविष्य पर गहरा प्रभाव डालती हैं. ऐसे में जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने के इन तारीखों में हुआ है, वह बहुत ही आकर्षक होती है. इस मूलांक की लड़कियों के तरफ लड़के बहुत जल्द अट्रैक्ट हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Numerology: इस तारीख को जन्म हुआ है तो आपकी भी होगी लव मैरिज, समाज को बदलने की होती है ताकत

यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक के लोगों का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज, सफलता मिलती है सबसे पहले

भाग्यशाली होती हैं इस मूलांक की लड़कियां

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्म हुआ होता है. उनका मूलांक 7 होता है. अंक ज्योतिष शास्त्र में इस मूलांक के लोगों का संबंध केतु से होता है. ये लड़कियां बहुत ही ज्यादा आकर्षक होती हैं. लड़के उनकी तरफ खुद-ब-खुद खिंचे चले आते हैं. आइए इस मूलांक की लड़कियों की कुछ खासियत के बारे में जानते हैं.

मूलांक 7 में जन्मी लड़कियों की खासियत

  • मूलांक 7 वाली लड़कियां अपने दुश्मनों का भी कभी बुरा नहीं कर पाती हैं. ये बहुत ही सीधी और सरल स्वभाव की होती हैं.
  • इस मूलांक में जन्मी लड़कियों का व्यक्तित्व दूसरों लड़कियों से काफी अलग होता है. इसलिए लड़के उनकी तरफ ज्यादा अट्रैक्टिव होते हैं.
  • 7 मूलांक में जन्मी लड़कियों को जिंदगी में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को जरूर मिलता है, लेकिन कड़ी मेहनत से अपनी मंजिल तक एक दिन पहुंच जाती हैं.
  • इन तारीखों में जन्मी लड़कियां दिमागी तौर पर बहुत ही मजबूत होती है. फिर भी ये हमेशा अपने दिल की ही सुनती हैं. इसके कारण इनको कई बार परेशानी की भी सामना करना पड़ता है.
  • ये लड़कियां निर्णय लेने में बहुत सशक्त होती हैं. जिसकी वजह से ये लड़कियां अपनी जिंदगी में सफल होती हैं.
  • इस मूलांक में जन्मीं लड़कियां सादा जीवन उच्च विचार के नियम को अपनाती हैं. इन्हें दिखावा करना पसंद नहीं होता है. इसी वजह से इनके दोस्त भी ज्यादा नहीं रहते हैं. अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ये लड़कियां जिसे भी अपना मानती हैं, उसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं.

यह भी पढ़ें- House Number Numerology: मकान के नंबर से होगा भाग्य का होगा उदय

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola