PCOS से हैं परेशान? नाश्ते में शामिल करें ये 4 चीजें, वजन और हार्मोन्स रहेंगे कंट्रोल

Edited by Smita Dey
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

PCOS Breakfast Ideas in Hindi: पीसीओएस को कंट्रोल करने में सुबह का नाश्ता सबसे अहम भूमिका निभाता है. जानिए वजन घटाने और हार्मोन्स को बैलेंस रखने वाले 4 आसान और टेस्टी पीसीओएस फ्रेंडली ब्रेकफास्ट ऑप्शंस.

विज्ञापन

PCOS Breakfast Ideas in Hindi: PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) आज के समय में महिलाओं में होने वाली एक बहुत ही आम समस्या बन चुकी है. इसे कंट्रोल करने में हमारी लाइफस्टाइल और खानपान का सबसे बड़ा रोल होता है. पीसीओएस में अक्सर वजन बढ़ना, हार्मोनल असंतुलन और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी दिक्कतें होती हैं. 

अगर आप PCOS को मैनेज करना चाहती हैं, तो इसकी शुरुआत सुबह के नाश्ते से होनी चाहिए. सुबह का पहला मील ऐसा होना चाहिए जो आपके ब्लड शुगर लेवल को अचानक न बढ़ाए और आपको दिनभर एनर्जेटिक रखे. आइए जानते हैं कुछ आसान, टेस्टी और पीसीओएस फ्रेंडली ब्रेकफास्ट ऑप्शंस के बारे में, जिन्हें आप आसानी से अपनी रसोई में बना (PCOS Breakfast Recipe) सकती हैं. 

1. ओट्स-बेसन चीला (PCOS Breakfast Ideas)

आमतौर पर हम नाश्ते में पोहा या उपमा खाते हैं, लेकिन इनमें कार्ब्स ज्यादा होते हैं जो पीसीओएस में शुगर लेवल बिगाड़ सकते हैं. इसकी जगह आप बेसन या ओट्स का चीला ट्राई करें. 

क्यों है खास: बेसन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है. 

कैसे बनाएं: ओट्स को पीसकर उसमें थोड़ा बेसन, कटी हुई सब्जियां (जैसे प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च) और हरी मिर्च मिलाएं. थोड़े से ऑलिव ऑयल या देसी घी में इसे तवे पर सेक लें. यह नाश्ता आपका पेट लंबे समय तक भरा रखेगा और क्रेविंग्स को भी रोकेगा. 

PC: Social Media

2. ‘अंडा भुर्जी और मल्टीग्रेन टोस्ट’ – प्रोटीन का पावरहाउस

अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो अंडा (PCOS Breakfast Ideas) आपके लिए सबसे बेस्ट ब्रेकफास्ट है. PCOS से निपटने के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी हथियार है. 

क्यों है खास: अंडे में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन होते हैं जो हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करते हैं. 

कैसे बनाएं: दो अंडों की भुर्जी बनाएं, उसमें खूब सारी सब्जियां डालें. इसे मैदा वाली ब्रेड के बजाय एक स्लाइस मल्टीग्रेन या होल-व्हीट ब्रेड के साथ खाएं. 

PC: Freepik

3. देसी ट्विस्ट: ‘मूंग दाल की इडली या डोसा’

चावल से बनने वाला डोसा या इडली PCOS में उतना फायदेमंद नहीं होता क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है. लेकिन आप इसे मूंग दाल (PCOS Breakfast Ideas) से रिप्लेस कर सकती हैं. 

क्यों है खास: मूंग दाल कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है, जो इंसुलिन को स्पाइक नहीं होने देती. 

कैसे बनाएं: बिना छिलके वाली या छिलके वाली मूंग दाल को रातभर भिगोकर पीस लें. इसमें थोड़ा सा नमक और अदरक-मिर्च का पेस्ट मिलाकर इडली या क्रिस्पी डोसा तैयार करें. इसे नारियल की चटनी के साथ खाएं. 

PC: Soial Media

4. ‘चिया सीड्स पुडिंग’ – मीठे की क्रेविंग का हेल्दी इलाज

PCOS में महिलाओं को अक्सर सुबह-सुबह या दिन में मीठा खाने की बहुत तेज क्रेविंग होती है. ऐसे में चिया सीड्स पुडिंग एक शानदार और रिफ्रेशिंग ऑप्शन है. 

क्यों है खास: चिया सीड्स (PCOS Breakfast Ideas) ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं. 

कैसे बनाएं: बादाम के दूध या नारियल के दूध में 2-3 चम्मच चिया सीड्स को रातभर के लिए भिगोकर फ्रिज में रख दें. सुबह इसमें ऊपर से थोड़े से बेरीज (जैसे स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी) और Pumpkin Seeds मिलाकर खाएं. ध्यान रहे, इसमें चीनी की जगह थोड़ा सा शहद या स्टीविया का इस्तेमाल करें. 

PC: Freepik

PCOS नाश्ता बनाते समय इन 3 बातों का रखें खास ख्याल

  • प्रोटीन जरूर शामिल करें: आपके नाश्ते में अंकुरित अनाज, पनीर, अंडा या दालें जरूर होनी चाहिए. प्रोटीन से पेट भरा रहता है और वजन कंट्रोल में रहता है. 
  • पैकेटबंद चीजों से दूरी बनाएं: कॉर्नफ्लेक्स, रेडी-टू-ईट उपमा/पोहा या डिब्बाबंद जूस में छुपा हुआ शुगर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो पीसीओएस को और बढ़ा सकते हैं. 
  • हेल्दी फैट्स लें: बादाम, अखरोट, Flaxseeds और कद्दू के बीजों को अपने नाश्ते के ऊपर स्प्रिंकल करें. ये आपके ओवरीज की सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं. 

यह भी पढ़ें: ऑफिस में बाहर का खाना भूल जाएंगे, ट्राई करें ये 5 हेल्दी टिफिन रेसिपीज

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola