Parenting Tips: बच्चों की नखरीली आदतें कैसे करें खत्म? जानिए 3 सिंपल तरीके

Updated at : 18 Jul 2025 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips

Parenting Tips

Parenting Tips: कभी-कभी बच्चे छोटी-छोटी बातों पर जिद करने लगते हैं और उनकी नखरीली आदतें घर का माहौल भी भारी कर देती हैं. ऐसे में इस आर्टिकल में हम तीन आसान और असरदार तरीके बताएंगे, जिनसे आप अपने बच्चे के नखरे खत्म कर सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चों के नखरे देखना आम बात है. लेकिन जब ये नखरे ज्यादा हो जाएं तो मां-बाप के लिए चिंता बन जाते हैं. कभी-कभी बच्चे छोटी-छोटी बातों पर जिद करने लगते हैं और उनकी नखरीली आदतें घर का माहौल भी भारी कर देती हैं. ऐसे में सही तरीका अपनाना जरूरी होता है ताकि बच्चे की आदतें सुधर सकें. प्यार, समझ और धैर्य से बच्चे की नखरीली आदतें धीरे-धीरे कम हो जाती हैं. इस आर्टिकल में हम तीन आसान और असरदार तरीके बताएंगे, जिनसे आप अपने बच्चे के नखरे खत्म कर सकते हैं.

Parenting Tips: प्यार से बात करें

जब बच्चा नखरी करे तो गुस्सा न करें. उससे धीरे-धीरे प्यार से बात करें. उसकी बातें ध्यान से सुनें और समझने की कोशिश करें. जब बच्चे को लगेगा कि आप उसकी बात सुन रहे हैं, तो वह अपनी आदतें बदलने लगेगा. प्यार से समझाने से बच्चे का बर्ताव बेहतर होता है.

Parenting Tips: अच्छे काम की तारीफ करें

जब बच्चा अच्छा काम करे तो उसकी तारीफ जरूर करें. इससे बच्चे का मनोबल बढ़ता है. बच्चे को अच्छा करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है. तारीफ मिलने पर वह अच्छे व्यवहार को दोहराने की कोशिश करता है. इससे उसकी नखरीली आदतें धीरे-धीरे कम हो जाती हैं.

Parenting Tips: घर के नियम बनाएं

घर में साफ-साफ और आसान नियम बनाएं. बच्चे को बताएं कि क्या सही है और क्या गलत. नियमों का पालन करना जरूरी है. अगर बच्चा नियम तोड़े तो उसे प्यार से समझाएं. नियमों से बच्चे में अनुशासन आता है और बुरा व्यवहार कम होता है.

Parenting Tips: बच्चा हर बात पर जिद करता है? अपनाएं ये जादुई ट्रिक्स और देखें कमाल

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना गुस्से के बच्चों से बात कैसे मनवाएं? ये टिप्स करेंगी मदद

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola