Parenting Tips: सफल ही नहीं बेहतर इंसान भी बनेगा बच्चा, लाइफ की असली वैल्यू सिखाने के लिए पैरेंट्स अपनाएं ये 5 कारगर टिप्स
AI generated image
Parenting Tips: बच्चों को लाइफ की असली वैल्यू सिखाना कोई बड़ा काम नहीं है. बस हमें उन्हें सही समय पर सही बातें समझानी हैं और खुद भी वैसे ही जीना है. बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने माता-पिता से देखते हैं.
Parenting Tips: हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनके बच्चे अच्छे इंसान बनें और जिंदगी में सफल हों. इसके लिए जरूरी है कि बच्चों को बचपन से ही सही आदतें और सही सोच दी जाए. लाइफ की असली वैल्यू वही होती है जो इंसान को इंसान बनाए रखे. अगर हम बच्चों को छोटी-छोटी चीजें समझा दें तो वे आगे चलकर और भी समझदार और जिम्मेदार बनेंगे. आइए जानते हैं 5 आसान पेरेंटिंग टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे को लाइफ की असली वैल्यू सिखा सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.
सच्चाई और ईमानदारी
एक्सपर्ट्स की अगर मानें तो आपको अपने बच्चों को हमेशा सच बोलने की आदत डालनी चाहिए. अगर बच्चा कोई गलती करे और वह सच बता दे तो उसे डांटें नहीं बल्कि समझाएं कि सच बोलना हमेशा सही होता है. आप खुद भी बच्चों के सामने ईमानदार रहेंगे तो वे आपसे यही सीखेंगे.
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे को बनना चाहते हैं एक बेहतर लीडर और सफल इंसान? ये कारगर टिप्स आएंगे आपके काम
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना डांटे बच्चों को कैसे समझाएं? अपनाएं ये पॉजिटिव पेरेंटिंग टिप्स
मेहनत का महत्व
आजकल बच्चे हर चीज जल्दी पाना चाहते हैं. उन्हें सिखाना जरूरी है कि मेहनत के बिना कुछ नहीं मिलता. अगर वे मेहनत करेंगे तो ही सफलता मिलेगी. इसके लिए आप उन्हें छोटे-छोटे काम दें और जब वे पूरा करें तो उनकी तारीफ करें.
दूसरों की इज्जत और मदद
बच्चों को बताएं कि सबकी इज्जत करना जरूरी है चाहे घर में बड़े हों, छोटे हों या बाहर कोई अजनबी. अगर कोई परेशानी में है तो उसकी मदद करना इंसानियत है. बच्चों को छोटी-छोटी बातें सिखाएं, जैसे अपने खिलौने शेयर करना या दोस्त की मदद करना. जब आप ऐसा करते है तो आपके बच्चे एक बेहतर इंसान बनते हैं.
समय की कीमत
अपने बच्चों को यह बात जरूर सिखाएं कि समय बहुत कीमती है. अगर वह कोई भी काम समय पर करेगा तो ही सबकुछ ठीक रहेगा. उन्हें आदत डालें कि पहले पढ़ाई पूरी करें फिर खेलें, या तय समय पर सोएं और उठें. इससे उनमें डिसिप्लिन और जिम्मेदारी दोनों आएगी.
संतोष और आभार
आजकल बच्चे हर चीज चाहते हैं और जल्दी से चाहते हैं लेकिन उन्हें सिखाएं कि जो हमारे पास है उसी में खुश रहना भी जरूरी है. छोटी-छोटी चीजों के लिए ‘थैंक्स’ कहना सिखाएं. इससे उनमें पॉजिटिव थिंकिंग और शुक्रगुजार होने की भावना आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










