Paneer Roll Recipe: स्ट्रीट फूड का स्वाद अब घर पर, फॉलो करें पनीर रोल बनाने की रेसिपी 

Updated:
विज्ञापन
Paneer Roll Recipe

Paneer Roll Recipe (AI IMAGE)

Paneer Roll Recipe: शाम की हल्की भूख या घर पर छोटी पार्टी में बनाना चाहते हैं कुछ मजेदार तो इस आर्टिकल के जरिए फॉलो करें पनीर रोल बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Paneer Roll Recipe: शाम की भूख के लिए घर पर अगर आपको स्ट्रीट स्टाइल कुछ खाने का मन है तो पनीर रोल बेस्ट ऑप्शन है. हल्के-फुल्के स्नैक्स बनाने के लिए हम अक्सर ऐसी रेसिपी ढूंढते हैं जो जल्दी बनने के साथ खाने में भी मजेदार हो. पनीर रोल में मसालेदार पनीर, ताजी सब्जियां, सॉस और चटनी का स्वाद एक साथ मिलकर इसे बड़ों से लेकर बच्चों दोनों का फेवरेट बनाता है. चाहे आपको शाम की चाय के साथ स्नैक्स चाहिए हो, स्कूल टिफिन में कुछ नया देना हो या फिर पार्टी में जल्दी कुछ रेसिपी बनानी हो पनीर रोल हर मौके पर परफेक्ट है. आइए जानते हैं आसान तरीके से घर पर पनीर रोल बनाने का तरीका. 

पनीर रोल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

पनीर स्टफिंग बनाने के लिए 

  • पनीर – 200 ग्राम 
  • प्याज – 1 (बारीक कटा)
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा)
  • शिमला मिर्च – आधा चम्मच
  • हरा धनिया – 2 चम्मच
  • तेल – 1-2 चम्मच
  • अदरक लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • हल्दी – आधा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 

यह भी पढ़ें: Moong Dal Masala Dosa: होटल स्टाइल घर पर बनाएं मूंग दाल मसाला डोसा, बनाने का तरीका भी है आसान 

रोल के लिए

  • मैदा की रोटी या पराठा – 2
  • मेयोनीज – 2 चम्मच
  • हरी चटनी – 1 चम्मच
  • टमाटर सॉस – 1 चम्मच
  • सलाद – प्याज, खीरा और पत्ता गोभी

पनीर रोल बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें. अब प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं फिर टमाटर-शिमला मिर्च डालें और 2 मिनट के लिए पकाएं.  
  • सभी चीज अच्छे से पक जाने के बाद आप इसमें लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक और पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाकर पकाएं. लास्ट में आप इसमें हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. 
  • रोल के लिए आप मैदा की रोटी या पराठा में हल्का बटर लगाकर कुरकुरा कर लें. फिर गरम पराठे पर मेयोनीज, हरी चटनी और सॉस लगाकर ऊपर से सलाद डालें. इसके बाद आप पनीर का तैयार हुआ स्टफिंग भरें और रोल करके पेपर में लपेट दें. 
  • तैयार हुए पनीर रोल को आप खाएं और स्वाद का भरपूर मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Aloo Appe Recipe: जब भी लगे भूख, बस 15 मिनट में बनाएं ये टेस्टी आलू अप्पे

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola