Moong Dal Masala Dosa: होटल स्टाइल घर पर बनाएं मूंग दाल मसाला डोसा, बनाने का तरीका भी है आसान

Moong Dal Masala Dosa (AI Image)
Moong Dal Masala Dosa: साउथ इंडियन डिश खाना पसंद है तो आज हम आपको घर पर मूंग दाल मसाला डोसा बनाने की रेसिपी बताएंगे.
Moong Dal Masala Dosa: साउथ इंडियन डिश का सबसे फेमस डोसा तो आपने कई तरह का खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी घर पर बनाकर मूंग दाल मसाला डोसा ट्राई किया है? आज हम आपको इस आर्टिकल में आसानी से नाश्ते के लिए मूंग दाल मसाला डोसा बनाने की रेसिपी बताएंगे जो खाने में हेल्दी होने के साथ स्वाद में भी लाजवाब है. इसे आप आसानी से बिना ज्यादा मेहनत किए मिनटों में तैयार कर सकते हैं.
मूंग दाल मसाला डोसा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
डोसा बैटर के लिए
- पीली मूंग दाल – 1 कप
- अदरक – आधा टुकड़ा
- हरी मिर्च – 2
- जीरा – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – जरूरत के अनुसार
मसाला बनाने के लिए
- उबले आलू – 3-4
- तेल – जरूरत के अनुसार
- राई – आधा चम्मच
- उड़द दाल – 1 चम्मच
- करी पत्ते – 8-10
- हल्दी – आधा चम्मच
- हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)
- प्याज – 1 (बारीक कटा)
- नमक – स्वादानुसार
- धनिया पत्ता – थोड़ा सा कटा हुआ
यह भी पढ़ें: Mix Veg Sabudana Pulao Recipe: साबूदाने में लगाएं सब्जियों का तड़का, बनाएं ये मिक्स वेज पुलाव
मूंग दाल मसाला डोसा कैसे बनाएं?
- डोसा बैटर बनाने के लिए मूंग दाल को धोकर 4 घंटे के लिए भिगो दें. जब दाल फूल जाए तो इसका पानी निकालकर मिक्सर में डालें. अब आप अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा-सा पानी डालकर स्मूद पेस्ट बना तैयार कर लें. इसके बाद आप इसमें जीरा और नमक मिलाकर ���लग रख दें.
- मसाला तैयार करने के लिए आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर इसमें राई डालकर चटकने दें. अब आप इसमें उड़द दाल, करी पत्ते और हरी मिर्च डालें.
- इसके बाद आप प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें, फिर हल्दी और नमक मिलाएं. अब उबले आलू मैश करके कड़ाही में डालें और अच्छी तरह मिलाएं. लास्ट में आप गैस बंद करने से पहले धनिया पत्ता डाल दें.
- अब गैस में तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं. अब एक बड़े चम्मच से डोसा बैटर डालकर गोल-गोल फैलाएं और थोड़ा तेल लगाकर डोसा कुरकुरा होने दें.
- इसके बाद बीच में आलू का तैयार हुआ मसाला डालकर डोसा को मोड़ लें और गरमा-गरम उतार दें.
- तैयार हुए मूंग दाल मसाला डोसा को हरी या नारियल चटनी के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










