Paneer Recipes Ideas for Diwali Dinner: स्वाद चखने के बाद सब हो जाएंगे इंप्रेस, दिवाली डिनर में ट्राई करें ये पनीर रेसिपी आइडियाज
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 16 Oct 2025 3:57 PM
paneer recipe ideas for diwali dinner ( AI Image)
Paneer Recipes Ideas for Diwali Dinner: दिवाली डिनर पर आप भी गेस्ट के लिए डिनर प्लान कर रहे हैं और कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो आप पनीर की इन रेसिपी को तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से पनीर रेसिपी आइडियाज.
Paneer Recipes Ideas for Diwali Dinner: दिवाली के त्योहार पर कई तरह के खास पकवान तैयार किए जाते हैं. दिवाली का त्योहार एक अच्छा मौका होता है जब हम अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर डिनर करते हैं. कई लोग दिवाली पर अपने दोस्तों और करीबी लोगों को डिनर पर इनवाइट करते हैं. इस मौके पर लोग खास रेसिपी को तैयार करते हैं. स्पेशल खाने की बात जब आती है तो पनीर की रेसिपी जरूर होती है. अगर आप भी दिवाली पर दोस्तों और फैमिली के लिए डिनर प्लान कर रहे हैं तो आप पनीर की इन रेसिपी को बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ पनीर रेसिपी आइडियाज.
पनीर फिंगर्स को कैसे बनाएं?

दिवाली पर स्नैक्स में आप पनीर फिंगर्स को बना सकते हैं. ये खाने में क्रिस्पी होता है. पनीर फिंगर्स बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को लम्बे आकार में काट लें. अब आप एक बर्तन में मैदा, कॉर्नफ्लोर, काली मिर्च का पाउडर और थोड़ा नमक मिला लें. इसमें आप पानी को डालें और घोल तैयार कर लें. पनीर के टुकड़ों को घोल में डालें और फिर ब्रेडक्रम्ब्स को चारों तरफ से लपेट दें और तेल में क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. इसे आप हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
कड़ाही पनीर को कैसे तैयार करें?

आप पनीर और शिमला मिर्च के साथ कड़ाही पनीर को बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को टुकड़े काट लें और हल्का सा फ्राई कर के अलग रख लें. शिमला मिर्च और प्याज को भी बड़े टुकड़ों में काट लें और फ्राई कर लें. कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें आप अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटे हुए प्याज डालकर भून लें. अब टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर और नमक डालकर गाढ़ी ग्रेवी तैयार करें. अब आप इसमें पनीर, शिमला मिर्च और प्याज के टुकड़ों को डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. आप इसे रोटी या पुलाव के साथ ले सकते हैं.
पालक पनीर को कैसे बनाएं?

पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर उबाल लें और पेस्ट बना लें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और जीरा और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. अब इसमें टमाटर और धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर को डालें और पका लें. फिर पालक का पेस्ट मिक्स करें और कुछ देर पका लें. इसमें आप पनीर के टुकड़े डालकर धीरे-धीरे मिक्स करें. इसके ऊपर आप गरम मसाला को डाल दें. इसके ऊपर से क्रीम डालकर आप चावल या रोटी के साथ सर्व करें.
पनीर फ्राई को कैसे तैयार करें?

इस रेसिपी को आप आसानी से तवे पर बना सकते हैं. इसके लिए आप दही को लें. इसमें आप काला नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक को डाल दें. इसमें आप अदरक को कद्दूकस कर दें. सभी चीजों को मिक्स करें और पनीर के टुकड़ों को इस मिश्रण में डाल दें. अब आप तवे को गर्म करें और इसमें तेल को डाल दें. पनीर के टुकड़ों को तेल में क्रिस्पी होने तक पका लें. आप इसे चटनी के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Diwali Special Kesar Kalakand: सॉफ्ट, रसदार और झटपट तैयार, हर किसी के दिल को भाएगी ये लजीज मिठास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










