टिफिन के लिए तैयार करें ये लाजवाब पालक कॉर्न सैंडविच
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 06 Feb 2026 7:43 AM
पालक कॉर्न सैंडविच (AI Image)
Palak Corn Sandwich: अगर आप भी सैंडविच खाना पसंद करते हैं तो ये पालक कॉर्न सैंडविच को जरूर बनाएं. सैंडविच को हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
Palak Corn Sandwich: सुबह की भागदौड़ में आप भी बच्चे के लिए झटपट से टिफिन में कुछ ऐसा बनाने का सोच रहे हैं जो आसानी से बन जाए और खाने में भी मजेदार हो तो ये आर्टिकल आपके काम का है. रोटी या पराठे से हटकर आप बच्चे के लिए स्वादिष्ट पालक कॉर्न सैंडविच बना सकते हैं. पालक कॉर्न सैंडविच एक टेस्टी स्नैक्स है. इस सैंडविच का स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आएगा.
पालक कॉर्न सैंडविच बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- ब्रेड स्लाइस- 6
- स्वीट कॉर्न- 1 कप
- पालक के पत्ते- 1 कप
- प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- चीज- आधा कप
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- बटर- जरूरत के अनुसार
पालक कॉर्न सैंडविच को कैसे तैयार करें?
- पालक कॉर्न सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक के पत्तों को अच्छे से साफ करके बारीक काट लें. कॉर्न को भी उबाल लें.
- अब एक पैन या कड़ाही में थोड़ा सा बटर डालें. बटर के पिघल जाने पर इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें. इसके बाद कटा हुआ पालक डालें और तब तक पका लें जब तक पालक सिकुड़ न जाए.
- फिर उबला हुआ कॉर्न डालकर थोड़ी देर पका लें. नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें.
- अब आप चीज को डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें. मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
- ब्रेड स्लाइस को लें और इसपर बटर लगा लें. ब्रेड स्लाइस पर मिश्रण को फैलाएं और ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस को रख दें.
- तवा को गर्म करें. सैंडविच को तवे पर डाल दें. सैंडविच को दोनों तरफ से हल्का क्रिस्पी होने तक सेंक लें. इस तरह से आप आसानी से टेस्टी पालक कॉर्न सैंडविच को बना सकते हैं. सैंडविच को बीच में से काटकर आप सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी
यह भी पढ़ें: Beetroot Dahi Salad: मिनटों में तैयार करें ये रंगीन बीटरूट सलाद, स्वाद ऐसा जो सबको आएगा पसंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










