ePaper

Onion Chutney Recipe: तीखी और चटपटी चटनी कुछ ही मिनटों ऐसे करें तैयार

Updated at : 08 Jul 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
Onion Chutney Recipe: तीखी और चटपटी चटनी कुछ ही मिनटों ऐसे करें तैयार

Onion Chutney Recipe: कुछ ही मिनटों में बनाएं तीखी और चटपटी प्याज की चटनी. हर कोई करेगा आपकी तारीफ.

विज्ञापन

Onion Chutney Recipe: बरसात के मौसम में अगर आप भी खाने के साथ कुछ तीखा और चटपटा चाहते हैं तो यह प्याज की चटनी रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. इसे आप सिर्फ कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं और यह रोटी, पराठा, डोसा या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. खास बात ये है कि इसमें ज्यादा सामग्रियों की जरूरत नहीं होती प्याज, मसाले और थोड़ा सा तेल ही काफी है. चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

सामग्री

  • प्याज़ – 2 मध्यम आकार के (कटा हुआ)
  • सूखी लाल मिर्च – 2 से 3
  • लहसुन – 4 से 5 कलियाँ
  • इमली – 1 छोटा चम्मच (या स्वादानुसार)
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • राई (सरसों दाना) – 1/2 छोटा चम्मच (तड़के के लिए)
  • करी पत्ता – 5-6 पत्तियां

बनाने की विधि

  • तेल गरम करें – एक पैन में तेल डालें और हल्का गरम करें.
  • सामग्री भूनें – इसमें प्याज़, लाल मिर्च और लहसुन डालें। मध्यम आंच पर 4 से 5 मिनट तक भूनें जब तक प्याज़ गुलाबी हो जाए.
  • इमली और नमक डालें – भूनते समय थोड़ा सा इमली और नमक भी डाल दें.
  • ठंडा होने दें – सारी चीज़ें भूनने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें.
  • पीस लें – अब इन सारी चीज़ों को मिक्सर में डालें और बिना पानी या बहुत कम पानी के साथ पीस लें.
  • तड़का लगाएं – एक छोटी कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें, राई और करी पत्ता डालें और इस तड़के को चटनी पर डालें.
  • तैयार है चटनी – तीखी, चटपटी प्याज़ की चटनी तैयार है। इसे गरमा गरम खाने के साथ परोसें.

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola