Numerology: इस तारीख को जन्मे लोग बनते हैं हर किसी के आकर्षण का केंद्र, सीक्रेट रखने में होते हैं माहिर

Updated at : 17 Feb 2025 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
Numerology

Numerology

Numerology: जन्म की तारीख के आधार पर इस तारीख को जन्मे लोग सीक्रेट रखने में माहिर होते हैं और अपनी आकर्षक व्यक्तित्व से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं.

विज्ञापन

Numerology: जन्म की तारीख का हमारे व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ता है और कुछ खास तारीखों को जन्में लोग सीक्रेट रखने की कला में माहिर होते हैं. इन लोगों का आकर्षण इतना शक्तिशाली होता है कि वे अपने आसपास के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. इनका स्वभाव ऐसा होता है कि वे अपनी बातें कम ही साझा करते हैं लेकिन जो भी करते हैं वो पूरी तरह से आकर्षक और प्रभावशाली होता है. इन्हें समझना एक चुनौती हो सकता है लेकिन इनके पास गहरी सोच और रहस्य की शक्ति होती है जो उन्हें हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना देती है.

  • कम बोलने वाले और आकर्षक व्यक्तित्व वाले लोग : जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है.उनका मूलांक 6 कहलाता है. मूलांक 6 के लोग सामान्यतः कम बोलते हैं लेकिन जब बोलते हैं तो अपनी बातों से सभी को आकर्षित कर लेते हैं. इनकी आवाज बहुत मीठी और प्यारी होती है जो लोगों को बहुत भाती है.
  • आराम पसंद स्वभाव : यह लोग आरामदायक जीवन जीने के शौकिन होते हैं और हर काम को आराम से करने में विश्वास रखते हैं. इन्हें ऐशो-आराम और सुविधाओं के बीच रहना बहुत अच्छा लगता है.
  • सीक्रेट रखने की कला में माहिर : यह लोग किसी भी व्यक्ति का रहस्य अपने तक रखने में माहिर होते हैं. यदि आपको अपना कोई सीक्रेट बताना हो तो आप इन पर भरोसा कर सकते हैं क्योंकि ये आसानी से किसी का राज नहीं खोलते.
  • आकर्षक और दिखावे में विश्वास रखने वाले : इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है और वे अपनी सुंदरता से दूसरों को मोहित कर लेते हैं। इन्हें हमेशा सज-धज कर रहना पसंद होता है और वे दिखावे में विश्वास रखते हैं।
  • घमंडी स्वभाव : यह लोग ज्यादा लोगों से दोस्ती नहीं करते और कम ही लोगों से घुलते-मिलते हैं. इनका स्वभाव थोड़ी हद तक घमंडी होता है और वे अक्सर दूसरों को अपने से कमतर समझते हैं.

Also Read : Numerology Secrets: जानें किस तारीख पर जन्मे बच्चे बनते हैं IAS-IPS और क्या है उनके सफलता का राज

Also Read : Numerology: इस मूलांक के लोग होते है रहस्यमयी, सफलता चूमती है इनके कदम

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola