ePaper

Numerology: इस मूलांक के लड़के जीवनभर निभाते हैं सच्चा प्यार और बनते हैं परफेक्ट पार्टनर

Updated at : 21 Feb 2025 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
Numerology: इस मूलांक के लड़के जीवनभर निभाते हैं सच्चा प्यार और बनते हैं परफेक्ट पार्टनर

Numerology: आज हम आपको दो ऐसे मूलांकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन भर अपने पार्टनर से सच्चा प्यार निभाते हैं और कभी उन्हें धोखा नहीं देते.

विज्ञापन

Numerology: ज्योतिष और अंक शास्त्र के अनुसार हमारी जन्म तिथि का हमारे जीवन और भविष्य पर गहरा असर होता है. जब हम किसी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं तो केवल उनकी राशि ही नहीं बल्कि उनका मूलांक भी अहम भूमिका निभाता है. आज हम आपको दो ऐसे मूलांकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन भर अपने पार्टनर से सच्चा प्यार निभाते हैं और कभी उन्हें धोखा नहीं देते. ये लड़के अपनी पार्टनर के प्रति वफादार होते हैं और उन्हें हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं.

मूलांक 2 वाले रिश्तों में हमेशा रहते हैं समर्पित


जो लोग 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे होते हैं उनका मूलांक 2 होता है. इन लोगों का स्वभाव शांत और सरल होता है और चंद्रमा का प्रभाव इन्हें सुकून और सौम्यता प्रदान करता है.ये लोग सच्चे प्यार में विश्वास रखते हैं और अपने रिश्तों में समर्पण दिखाते हैं.इन लड़कों के लिए मूलांक 1, 3, 4 और 6 की लड़कियां बेहतरीन पार्टनर होती हैं.

Also Read : Numerology Secrets: जानें किस तारीख पर जन्मे बच्चे बनते हैं IAS-IPS और क्या है उनके सफलता का राज

मूलांक 4 वालों का प्यार होता है सच्चा

जो लोग 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे होते हैं उनका मूलांक 4 होता है. इनका स्वामी ग्रह राहु होता है जो इन्हें अपने प्यार को निभाने की क्षमता प्रदान करता है. ये अपनी पार्टनर की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखते हैं और उन्हें हमेशा सम्मान और प्यार देते हैं. इन लड़कों के लिए मूलांक 1, 2, 7 और 9 की लड़कियां सबसे अच्छे पार्टनर साबित होती हैं.

Also Read: Numerology: इस मूलांक के लोगों पर शनि की कृपा से बदलती है किस्मत,धन-दौलत से होते हैं संपन्न

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola