November 2022 Vrat Tyohar: देवउठनी एकादशी से लेकर गुरु नानक जयंती, देखें नवंबर के व्रत-त्योहार
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Nov 2022 9:02 AM
November 2022 Vrat Tyohar: नवंबर माह में देवउठनी एकादशी, चातुर्मास समापन, तुलसी विवाह, शनि प्रदोष व्रत, देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती, गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, उत्पन्ना एकादशी, विवाह पंचमी, चंपा षष्ठी जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आने वाले हैं.
November 2022 Vrat Tyohar: साल 2022 के ग्यारहवें महिने यानी नवंबर की शुरूआत आज से हो रही है. बीते माह यानी अक्टूबर 2022 में ढेर सारे त्योहार पड़ रहे थे जैसे नवरात्रि, शरद पूर्णिमा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ महापर्व. आइए जानते हैं कि नवंबर में ये व्रत और त्योहार कब और किस दिन पड़ने वाले हैं.
नवंबर माह में देवउठनी एकादशी, चातुर्मास समापन, तुलसी विवाह, शनि प्रदोष व्रत, देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती, गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, उत्पन्ना एकादशी, विवाह पंचमी, चंपा षष्ठी जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आने वाले हैं. इस माह में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है.
01 नवंबर 2022 (मंगलवार) – गोपाष्टमी
गोपाष्टमी व्रत – नवंबर का महीना गोपाष्टमी व्रत से शुरू हो रहा है. इस दिन गाय और श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है.
आंवला नवमी – इस दिन आंवले वृक्ष की पूजा का विधान है. मान्यता है कि आंवले में श्रीहरि विष्णु का वास होता है. इनकी आराधा से मोक्ष प्राप्ति का वरदान मिलता है.
देवप्रोबिधनी एकादशी – इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर उन्हें नींद से जगाया जाता है और चातुर्मास खत्म होते हैं.
तुलसी विवाह – इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम जी और तुलसी माता का विवाह करया जाता है.वहीं शनिवार का दिन होने से इस दिन शनि प्रदोष भी है.
बैकुंठ चतुर्दशी – बैकुंठ चतुर्दशी शिव-हरि के मिलन का दिन है. इस दिन श्रीहरि को 1 हजार कमल के फूलों से पूजा करने पर बैंकुठ प्राप्त होता है.
देव दिवाली – इस दिन देवता स्वर्ग लोक से उतरकर दीपदान करने पृथ्वी पर आते हैं, इसलिए इसे देव दिवाली कहा जाता है.
कार्तिक पूर्णिमा – ये दिन कार्तिक स्नान का आखिरी दिन होता है. कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है.
-
11 नवंबर 2022 (शुक्रवार) – सौभाग्य सुन्दरी व्रत
-
12 नवंबर 2022 (शनिवार) – संकष्टी चतुर्थी
-
16 नवंबर 2022 (बुधवार) – काल भैरवाष्टमी, वृच्छिक संक्रांति
-
20 नवंबर 2022 (रविवार) – उत्पन्ना एकादशी
-
21 नवंबर 2022 (सोमवार) – सोम प्रदोष व्रत
-
22 नवंबर 2022 (मंगलवार) – माघशीर्ष मासिक शिवरात्रि
-
28 नवंबर 2022 (सोमवार) – विवाह पंचमी
-
29 नवंबर 2022 (मंगलवार) – चम्पा षष्ठी
-
30 नवंबर 2022 (बुधवार) – नंदा सप्तमी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










