Nimbu Lal Mirch Ki Chutney: पराठे से लेकर खिचड़ी तक, हर डिश के साथ तैयार करें नींबू लाल मिर्च की टेस्टी चटनी 

Updated:
विज्ञापन
Nimbu Lal Mirch Ki Chutney: पराठे से लेकर खिचड़ी तक, हर डिश के साथ तैयार करें नींबू लाल मिर्च की टेस्टी चटनी 

Nimbu Lal Mirch Ki Chutney: लंच या शाम में स्नैक्स के साथ खाने का मजा करना चाहते हैं दोगुना, तो इस आर्टिकल से जानिए टेस्टी और मजेदार नींबू लाल मिर्च की चटनी बनाने की विधि.

विज्ञापन

Nimbu Lal Mirch Ki Chutney: खाने के साथ चटनी मिल जाए तो हर डिश का स्वाद और भी बढ़ जाता है. चटनी सिंपल खाने को और भी स्वादिष्ट बना देती है. ऐसे में नींबू और लाल मिर्च से तैयार होने वाली चटनी भी खाने में बहुत टेस्टी लगती है. इसकी खुशबू और मसालेदार स्वाद हर खाने का मजा दोगुना कर देता है. चाहे पराठा हो, दाल-चावल हो या फिर खिचड़ी, ये नींबू लाल मिर्च की चटनी हर डिश के साथ एकदम परफेक्ट लगती हैं और मिनटों में आसानी से घर पर तैयार भी हो जाती हैं. आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल के जरिए नींबू लाल मिर्च की चटनी बनाने की विधि.  

नींबू लाल मिर्च की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • नींबू – 2 बड़े
  • सूखी लाल मिर्च – 4-5 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • काला नमक – 1 चम्मच 
  • जीरा – 1 चम्मच 
  • लहसुन की कलियां – 2-3 
  • अदरक – आधा टुकड़ा 
  • गुड़ या चीनी – 1 चम्मच 
  • सरसों का तेल – 2 चम्मच

नींबू लाल मिर्च को चटनी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप 2 बड़े नींबू को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज निकालकर अलग कर दें. 
  • अब 4-5 सूखी लाल मिर्च को हल्का सा तवे पर भून लें और साथ में 1 छोटा चम्मच जीरा भी हल्का भून लें, इससे चटनी का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. 
  • इसके बाद मिक्सर जार में कटे हुए नींबू के टुकड़े, भुनी हुई लाल मिर्च, नमक स्वाद अनुसार, थोड़ा काला नमक, भुना जीरा, 2–3 लहसुन की कलियां और थोड़ा सा अदरक डाल दें.
  • इसके बाद आप 1 चम्मच गुड़ या चीनी भी डाल दें. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरफ पीस लें और जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • अंत में 2 चम्मच सरसों का तेल गरम करके ठंडा होने के बाद चटनी में मिला लें. 
  • अब तैयार है आपकी स्वादिष्ट नींबू–लाल मिर्च की चटनी, जिसे आप पराठे, दाल-चावल, खिचड़ी या स्नैक्स के साथ खा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Lahsun Patte Ki Chutney: घर पर बनाएं लहसुन पत्ते की तीखी और स्वादिष्ट चटनी

यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola