Lahsun Patte Ki Chutney: घर पर बनाएं लहसुन पत्ते की तीखी और स्वादिष्ट चटनी

लहसुन पत्ते की चटनी (AI IMAGE)
Lahsun Patte Ki Chutney: लहसुन के पत्तों से बनी चटनी स्वाद में तीखी और बहुत स्वादिष्ट होती हैं. इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं आइए बताते हैं आपको लहसुन पत्ते की चटनी बनाने की विधि.
Lahsun Patte Ki Chutney: लहसुन से बनी चटनी तो आपने खाया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी लहसुन पत्ते की चटनी बनाकर ट्राई किया है? अगर नहीं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको लहसुन पत्ते से बनी स्वादिष्ट चटनी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद खाने में बहुत लाजवाब होता है और जल्दी बनकर रेडी भी हो जाता है. इसे आप रोटी, पराठा या चावल के साथ खाकर अपने खाने का मजा बढ़ा सकते हैं.
लहसुन पत्ते की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- लहसुन के ताजे पत्ते – 1 कप
- हरी मिर्च – 2-3
- लहसुन की कलियां – 2-3
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- सरसों का तेल – 2 चम्मच
- जीरा – आधा चम्मच
यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी
लहसुन पत्ते की चटनी बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले लहसुन के पत्तों को अच्छी तरह धो लें. इस बात का ध्यान रखें कि पत्ते पूरी तरह साफ हो. धोने के बाद बड़े डंठल निकाल दें.
- अब एक मिक्सर जार में धोए हुए लहसुन के पत्ते डालें. फिर इसके साथ हरी मिर्च, लहसुन की कलियां और स्वादानुसार नमक डालें.
- इसके बाद थोड़ा सा पानी डालकर सभी सामग्री को अच्छे से पीस लें. अगर आप थोड़ी मोटी चटनी पसंद करते हैं, तो पानी कम डालें.
- अब इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- चटनी में तड़के के लिए एक छोटे पैन में सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालें और हल्का भूनें. अब तैयार तड़के को अब चटनी में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब तैयार है लहसुन पत्ते की स्वादिष्ट चटनी. इसे आप रोटी या चावल के साथ खाकर स्वाद का मजा लें.
यह भी पढ़ें: Coriander Chutney Recipe: समोसे-पकौड़े हों या पराठे, हर डिश का स्वाद दोगुना कर देगी ये धनिया पत्ता की चटनी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




