New Year 2023 Party के हैंगओवर से हैं परेशान, तो फॉलो करें  बेस्ट घरेलू टिप्स

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Dec 2022 7:51 PM

विज्ञापन

New Year 2023 Party: पार्टी-फंक्शन में अधिक नशा कर लेते हैं, जिसका नतीजा उन्हें सुबह झेलना पड़ता है. न्यू ईयर पार्टी के बाद अगर हैंगओवर से परेशान हैं तो यहां पर आपको हर बेस्ट घरेलू टिप्स दे रहे हैं

विज्ञापन

New Year 2023 Party: नया साल 2023 का आगाज होने जा रहा है. नए साल के वेलकम के मौके पर पार्टी होगी और इस मौके पर ज्यादातर लोग न्यू ईयर के दौरान कॉकटेल पार्टी से इन्जॉय करते हैं.  पार्टी-फंक्शन में अधिक नशा कर लेते हैं, जिसका नतीजा उन्हें सुबह झेलना पड़ता है. रात में जब बेहोशी और नशे की हालत में घर आते ही बिस्तर पर पड़ जाते हैं, तो सुबह उठते ही उसके दुष्प्रभावों का पता चलता है.

घर पर यूं दूर करें पार्टी हैंगओवर (tips to overcome hangover)

1. सिट्रिक फल जैसे नींबू, संतरा, कीवी कुछ भी घर में है, तो इसे सुबह उठते ही खाएं. आप एक गिलास पानी में सबसे पहले नींबू का रस निचोड़ कर पिएं. सिट्रिक फल हैंगओवर को कम करने में काफी प्रभावशाली होते हैं. विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट विषैले तत्वों से लड़ते हैं. इन्हें खाते ही आपके अंदर फिर से एनर्जी आ जाएगी और सिरदर्द भी दूर हो जाएगा.

कॉफी पीना भी हैंगओवर दूर करने का आसान उपाय

2. एक कप ब्लैक कॉफी पीना भी हैंगओवर दूर करने का आसान उपाय (Quick Hangover Cures At Home) है. ब्लैक कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. यह रक्त संचार बढ़ाती है. थकान और सिरदर्द दूर करती है. सुबह एक कप गर्मा पानी में आधा चम्मच कॉफी डालकर पिएं, हैंगओवर छूमंतर हो जाएगा.

दूध और दही का सेवन करें

3. घर में दूध, दही तो होता ही है. हैंगओवर के असर को कम करने के लिए दूध और दही का सेवन करें. नाश्ते में दूध पिएं या फिर दही खाएं. जब आप एल्कोहल लेते हैं, तो शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. इससे थकान महसूस होती है. जब आप दूध या दही खाते हैं, तो एसिड की बढ़ती मात्रा पर काबू पा सकते हैं.

दो केला खाली पेट खा लें

4. केला है, तो एक या दो केला खाली पेट खा लें. इससे हैंगओवर कम हो (hangover utarne ke upay in hindi) जाएगा. जब आप शराब पीते हैं, तो शरीर में पोटैशियम की कमी हो जाती है. केले में पोटैशियम एवं कार्बोहाइड्रेट्स अधिक होते हैं, जो शरीर में पोटैशियम की कमी को दूर करता है.

मादक पदार्थ है नुकसानदेह

किसी भी मादक पदार्थ पर ये साफ तौर पर चेतावनी लिखी होती है कि उसका सेवन शरीर के लिए हानिकारक है. लेकिन, इसके बावजूद भी कुछ लोग एंजॉयमेंट के लिए इन्हें पी लेते हैं. मस्ती के मूड में लोग शरीर की क्षमता नहीं देखते और एक के बाद एक कई ड्रिंक पी जाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो हमारा शरीर 1 दिन में केवल 3 ड्रिंक पचा सकता है. इससे ज्यादा पीने पर व्यक्ति को उल्टी, सिर दर्द, बेचैनी आदि समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपको भी वीकेंड के बाद हैंगओवर की परेशानी होती है या परिवार में कोई हैंगओवर से जूझता है तो आप कुछ घरेलू उपाय कर इसे दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola