ePaper

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की तस्वीर से बदलें घर का माहौल, जानिए इसके अद्भुत लाभ

Updated at : 11 May 2025 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक महान संत थे, जिनकी उपस्थिति केवल शरीर तक सीमित नहीं थी, बल्कि वे हर भक्त के हृदय में एक जीवित चमत्कार के रूप में वास करते थे. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की नीम करोली बाबा की तस्वीर अपने घर पर रखने से आपको क्या लाभ होगा?

विज्ञापन

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक ऐसे दिव्य संत थे, जिनकी अनुभूति केवल उनके दर्शनों से नहीं, बल्कि हृदय की गहराइयों में भी महसूस की जाती थी. उनका जीवन प्रेम, भक्ति और सेवा का एक अनुपम उदाहरण था, जिसने अनगिनत लोगों को ईश्वर के प्रति जागरूक किया. वे मानते थे कि सच्ची भक्ति उसी में है जहां दूसरों की सेवा निस्वार्थ भाव से की जाए. हनुमान जी के प्रति उनकी भक्ति इतनी सशक्त थी कि उनके अनुयायियों ने उन्हें स्वयं हनुमान जी का स्वरूप मान लिया था. उनकी उपस्थिति से जो आत्मिक शांति और दिव्य स्पंदन उत्पन्न होता था, वही आज भी उनके कैंची धाम आश्रम में महसूस किया जा सकता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि अगर आप अपने घर में नीम करोली बाबा की तस्वीर रखें तो उससे क्या प्रभाव होता है? 

घर में नीम करोली बाबा का चित्र रखने से क्या लाभ होता है? 

सकारात्मक ऊर्जा 

नीम करोली बाबा का चित्र घर में रखने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. नीम करोली बाबा के आशीर्वाद से मन को शांति, भरोसा और आत्मबल प्रदान करती है. ऐसा माना जाता है कि बाबा की तस्वीर जहां होती है, वहां नकारात्मक शक्तियां टिक नहीं पाती और घर में सुख-शांति बनी रहती है. 

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि, दुख रहेगा आपसे कोसों दूर, याद रखें नीम करोली बाबा की ये बातें

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: कठिनाइयों में सहारा देंगे नीम करोली बाबा के ये उपदेश, जीवन की राह को बनाएगा आसान 

बेचैनी दूर होती है

कई भक्त अनुभव करते हैं कि बाबा की तस्वीर के पास बैठकर ध्यान करने से मन की बेचैनी दूर होती है और अपने भीतर एक नई ऊर्जा की अनुभूति होती है, क्योंकि नीम करोली बाबा की तस्वीर सिर्फ तस्वीर नहीं, बल्कि श्रद्धा और आस्था का जीवंत प्रतीक माना जाता है. 

परिवार में सुख शांति 

नीम करोली बाबा का चित्र घर में रखने से परिवार में सुख और शांति का वातावरण बना रहता है. बाबा की दिव्य उपस्थिति घर के हर सदस्य को मानसिक शांति, प्रेम और समझ की प्रेरणा देती है. इसके अलावा, घर में ऊर्जा कलह, तनाव और नकारात्मकता को दूर करती हैं. 

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की ये 3 अनमोल सीख, जो भर देंगी आपके घर की खाली तिजोरी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola