5 मिनट में तैयार दही चटनी सैंडविच – हेल्दी ब्रेकफास्ट का सबसे आसान तरीका

Updated:
विज्ञापन
5 मिनट में तैयार दही चटनी सैंडविच – हेल्दी ब्रेकफास्ट का सबसे आसान तरीका

सुबह की जल्दी में भी अगर आप चाहते हैं कुछ टेस्टी, हेल्दी और थोड़ा सा कैफे-स्टाइल ब्रेकफास्ट, तो यह इंस्टेंट दही चटनी सैंडविच आपके लिए परफेक्ट है.

विज्ञापन

Easy Dahi Sandwich Recipe: अगर आप हर सुबह वही बटर-ब्रेड या बेसिक टोस्ट खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब वक्त है अपने ब्रेकफास्ट को थोड़ा अपग्रेडकरने का. Easy दही चटनी सैंडविच एक ऐसा रेसिपी ऑप्शन है जो सिम्पल भी है, हेल्दी भी और टेस्ट में बिल्कुल कैफे-स्टाइल फील देता है. इसमें दही की क्रीमीनेस, हरी चटनी की ताजगी और मसालों का हल्का पंच – सब कुछ इतना बैलेंस्ड होता है कि हर बाइट रिफ्रेशिंग लगती है.

सबसे खास बात? इसे बनाने में ना ज्यादा मेहनत लगती है, ना गैस जलाने की जरूरत. मॉर्निंग मीटिंग हो, बच्चों का टिफिन या लेट उठने के बाद का क्विक ब्रेकफास्ट – ये सैंडविच हर सिचुएशन में फिट बैठता है.

आसान दही चटनी सैंडविच बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 4 ब्राउन या व्हाइट ब्रेड स्लाइस
  • ½ कप गाढ़ा ताजा दही (हंग कर्ड बेहतर रहेगा)
  • 2 टेबलस्पून हरी चटनी
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
  • 1 छोटा टमाटर (बीज हटाकर कटा)
  • 1 छोटा खीरा (पतले स्लाइस)
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर
  • चाट मसाला (ऑप्शनल)
  • थोड़ा बटर या ऑलिव ऑयल

नाश्ते में दही चटनी सैंडविच बनाने की रेसिपी (Easy Dahi Sandwich Recipe)

Easy Dahi Chutney Sandwich Recipe for Breakfast
दही चटनी सैंडविच
  1. सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें ताकि वह स्मूद और क्रीमी हो जाए.
  2. इसमें हरी चटनी, नमक, काली मिर्च और थोड़ा चाट मसाला मिलाकर एक फ्लेवरफुल स्प्रेड तैयार करें.
  3. ब्रेड स्लाइस पर हल्का बटर लगाएं और फिर दही-चटनी मिक्स बराबर फैलाएं.
  4. ऊपर से प्याज, टमाटर और खीरे के स्लाइस सजाएं.
  5. दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर हल्का प्रेस करें.
  6. क्रिस्पीनेस चाहिए तो इसे तवे पर हल्का सा टोस्ट कर लें या ऐसे ही सर्व करें.

यह भी पढ़ें: 10 मिनट में बनाएं वायरल चटनी सैंडविच, हर बाइट में मिलेगा असली स्ट्रीट स्टाइल स्वाद

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 5 minCook: no cooking

Ingredients

    Instructions