बिना दवा बिना इलाज लौट जाएगी आंखों की रोशनी? इन दो चीजों का कॉम्बिनेशन कर देगा चमत्कार!

Updated at : 19 Aug 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
Eyesight Improvement Tips

आंखों की जांच कराते महिला, Pic Credit- Chatgpt

Eyesight Improvement Tips: बदलती लाइफस्टाइल और स्क्रीन टाइम की वजह से आंखों की रोशनी कम होना आम समस्या बन गई है, महंगी दवाओं और इलाज से बचना चाहते हैं तो जानिए अश्वगंधा और शहद का चमत्कारी कॉम्बिनेशन, जो नेचुरली आपकी आंखों की सेहत को बेहतर बना सकता है.

विज्ञापन

Eyesight Improvement Tips: आंखें हमारे शरीर का बेहद नाजुक और जरूरी अंग हैं. यही हमें जीवन की खूबसूरती का अहसास कराती हैं. लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और गलत आदतों की वजह से आंखों पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है. मोबाइल, टीवी और लैपटॉप स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से आंखों पर ब्लू लाइट का बुरा असर होता है. इससे आंखों में जलन, लालपन, सिर दर्द और ड्राइनेस जैसी समस्या हो सकती है. लंबे समय में रोशनी भी घटने लगती है. आपने अपने आस पास के कम उम्र के बच्चों को चश्मा लगाते देखा ही होगा. क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों हो रहा है. जिन लोगों को आंखों की रोशनी समस्या होती है तो वे महंगी दवाओं और इलाज का सहारा लेते हैं. लेकिन अगर खानपान में थोड़े बदलाव किए जाएं तो आंखों की सेहत को नेचुरली बेहतर बनाया जा सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि अश्वगंधा और शहद का कॉम्बिनेशन आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर है.

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खास कॉम्बिनेशन

नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा बताती हैं कि अश्वगंधा और शहद में ऐसे गुण मौजूद हैं जो आंखों के धुंधलेपन को कम करने में मदद करते हैं. ये दोनों चीजें आंखों की थकान दूर करने और नेचुरली रोशनी बढ़ाने के लिए खास मानी जाती हैं.

Also Read: Smartphone Addiction: सुबह उठते ही मोबाइल देखने वाले लोग क्यों रहते हैं दिनभर थके और चिड़चिड़े? जानें चौंकाने वाली सच्चाई

कैसे करें सेवन

अश्वगंधा और शहद दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही आंखों के लिए भी फायदेमंद साबित होते हैं. सेवन के लिए लगभग 5 ग्राम अश्वगंधा पाउडर को शहद में मिलाकर खाएं. अगर इसे रोजाना लिया जाए तो करीब एक महीने में असर दिखने लगता है.

Also Read: Vastu Tips: क्यों टूटे हुए बर्तन और शीशे मचा देते हैं घर में बर्बादी? जानें वास्तु शास्त्र का छिपा रहस्य

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola