ePaper

उठते ही करें ये 3 काम, दिनभर हर काम में बना रहेगा फोकस, दिखेंगे एनर्जेटिक

Updated at : 04 Oct 2025 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
Morning routine tips

सुबह उठने के साथ गुनगुना पानी पीती एक महिला, Pic Credit- Grok

Morning Routine Tips: सुबह उठते ही अपनाएं ये 3 आसान और प्रभावी आदतें जैसे गुनगुना पानी पीना, 10-15 मिनट स्ट्रेचिंग या योग करना और दिन की योजना बनाना. ये वो आदते हैं जिससे आपका मन और शरीर तरोताजा रहेगा. इसके अलावा फोकस और एनर्जी बढ़ेगी और दिनभर प्रोडक्टिविटी टॉप पर रहेगी.

विज्ञापन

Morning Routine Tips: सुबह का समय न केवल दिन की शुरुआत का होता है, बल्कि यह आपकी पूरी दिनचर्या और प्रोडक्टिविटी को भी तय करता है. ऐसे भी लोग कहते हैं जो अपने दिन की शुरुआत जैसे करता है उसका पूरा दिन वैसे ही बीतता है. लेकिन सवाल ये उठता है कि ऐसा क्या करें जिससे मन और शरीर की ताजगी बनी रहने के साथ साथ फोकस और एनर्जी भी बढ़ जाए. आइए जानते हैं वह तीन कौन सी आसान और प्रभावी आदतें जिससे दिन बन जाता है.

पानी पीकर शरीर को डिटॉक्स करें

सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए. इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है. डॉक्टरों का कहना है कि यह आदत न केवल ऊर्जा बढ़ाती है बल्कि पाचन शक्ति को भी बेहतर बनाती है.

Also Read: Health Tips: बिस्तर पर नहीं बल्कि जमीन पर सोने से आपकी सेहत को होते हैं ये फायदे! जान गए तो छोड़ देंगे गद्दे पर सोना

10-15 मिनट का स्ट्रेचिंग या योग

सुबह उठकर हल्की एक्सरसाइज या योग करना दिनभर के लिए फिजिकल और मानसिक तैयारी करता है. इससे शरीर की लचीलेपन में सुधार होता है, मांसपेशियों की थकान दूर होती है और माइंड भी शांत रहता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह आदत दिनभर के तनाव को कम करने में मदद करती है.

दिन की योजना बनाएं और प्राथमिकताएं तय करें

सुबह के समय 5 मिनट बैठकर दिन की लिस्ट तैयार करना बहुत जरूरी है. इसमें मुख्य कामों की प्राथमिकता तय करें और ध्यान केंद्रित करने योग्य टास्क चुनें. इससे समय का सदुपयोग होता है और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है.

Also Read: Best Food List for Healthy Heart: दिलखुश तो जिंदगी खुश – दिल की तंदुरुस्ती चाहते है तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola