ePaper

Pakoda Recipe: ठंडी शाम हो या बारिश की फुहारें, बनाएं गरमा गरम गोभी के पकौड़े 

Updated at : 23 Jun 2025 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
pakoda recipe

pakoda recipe (ai image)

Pakoda Recipe: आज हम आपको इस लेख में गोभी के पकौड़े बनाने के बारे बताने जा रहे हैं. इसके अलावा, अगर आपके भी बच्चे सब्जी खाने में नखरे करते हैं, तो आप उन्हें गोभी के पकौड़े बनाकर खिला सकते हैं.

विज्ञापन

Pakoda Recipe: ठंडी शाम हो या बारिश की रिमझिम, गरमा-गरम पकौड़ों की बात ही कुछ और होती है, क्योंकि इस समय कुछ गरमा-गरम, कुरकुरा और चटपटा खाने का बहुत दिल करता है. बारिश के समय ज्यादातर घरों में प्याज और आलू के पकौड़े बनाए जाते हैं. लेकिन आज इस आर्टिकल में प्याज और आलू की बजाय गोभी के पकौड़े बनाने की विधि के बारे में बताएंगे. इसे बनाना बहुत ही आसान होता है. साथ ही ये हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद हैं. ये दिखने में जितनी क्रिप्सी होती हैं, उतनी ही कहने में लाजवाब. तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से गोभी के पकौड़े बनाने के बारे में.

गोभी पकौड़ा बनाने की सामग्री 

  • फूलगोभी – 1 (छोटे टुकड़ों में काट लें)
  • बेसन – 1 कप
  • चावल का आटा – 2 चम्मच (कुरकुरे बनाने के लिए)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच 
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • पानी – आवश्यकतानुसार (घोल बनाने के लिए)
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Cutlet Recipe: घर पर झटपट तैयार करें, होटल जैसा आलू कटलेट 

यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

गोभी पकौड़ा बनाने की विधि 

  • सबसे पहले फूलगोभी के टुकड़ों को हल्के नमक वाले गरम पानी में 4-5 मिनट तक उबालकर छान लें.  
  • अब एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, हरी मिर्च, अजवाइन, नमक और हरा धनिया डालें. 
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें. 
  • उबली हुई गोभी के टुकड़ों को इस बेसन के घोल में अच्छी तरह से मिक्स करके लपेटें.
  • अब एक कड़ाही में तेल गरम करें.
  • अब एक-एक करके घोल में लिपटे गोभी को तेल में डालें.
  • धीमी आंच में इन पकौड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  • पकने के बाद पकौड़ों को टिशू पेपर पर निकालें, जिससे इसका अतिरिक्त तेल निकल जाए. 
  • गरमा गरम गोभी पकौड़े हरी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Ke Pakode: बेसन नहीं, इस बार बारिश में ट्राई करें साबूदाने के पकौड़े

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola