ePaper

Modern Mehndi Designs: हाथों पर बनाएं ये 5 टैटू स्टाइल मेहंदी डिजाइन,आपको देंगे बोल्ड और मॉडर्न लुक

Updated at : 19 Jun 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
Modern Mehndi Designs: हाथों पर बनाएं ये 5 टैटू स्टाइल मेहंदी  डिजाइन,आपको देंगे बोल्ड और मॉडर्न लुक

Modern Mehndi Designs: आप भी टैटू स्टाइल मेहंदी डिजाइन ट्राई करें और अपने हाथों को दें एक नया, स्टाइलिश और मॉडर्न लुक.हर किसी की नजर टिक जाएगी आपके खूबसूरता हाथों पर.

विज्ञापन

Modern Mehndi Designs:आजकल मेहंदी सिर्फ शादियों या बड़े त्योहारों तक ही सीमित नहीं रह गई है बल्कि यह रोजमर्रा के स्टाइल और मॉडर्न फैशन का भी हिस्सा बन गई है.अगर आप अपने हाथों बोल्ड और ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो टैटू स्टाइल मेहंदी डिजाइन का नया ट्रेंड आपके लिए ही है. ये डिजाइन दिखने में टैटू जैसे लगते हैं लेकिन आप इन्हें जब चाहें बदल सकती हैं.

मिनिमलिस्टिक ज्योमेट्रिक पैटर्न : सादगी और ज्यामितीय आकार आजकल बहुत पसंद किए जा रहे हैं.इसमें हाथों की उंगलियों के जोड़ों, कलाई के अंदरूनी हिस्से या हाथ के पिछले हिस्से पर छोटे-छोटे त्रिकोण, रेखाएं या डॉट्स बनाए जाते हैं. ये दिखने में बहुत ही क्लासी और मॉडर्न लगते हैं.

फिंगर-टिप मेहंदी डिजाइन : यह डिजाइन सिर्फ उंगलियों के ऊपरी सिरे या अंगुलियों के पोरों पर बनाए जाते हैं. इसमें छोटे मंडला, तीर के निशान या स्टार्स जैसे पैटर्न होते हैं. यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो बहुत ज्यादा मेहंदी नहीं लगाना चाहते लेकिन फिर भी स्टाइलिश दिखना चाहते हैं.

कलाई पर ब्रेसलेट या बैंड स्टाइल : अपनी कलाई पर एक चौड़ा या पतला मेहंदी का बैंड बनाएं जो किसी टैटू ब्रेसलेट जैसा दिखे. इसमें आदिवासी पैटर्न, फ्लोरल वाइन या बारीक जाली का काम हो सकता है. यह आपके हाथों को एक बोल्ड और आकर्षक लुक देता है.

सिंबल्स और मोटिफ्स वाली सिंगल आर्ट : अपने हाथ पर किसी एक सिंबल (जैसे ओम, लोटस, चंद्रमा, सूरज) या छोटे मोटिफ को फोकस में रखते हुए डिजाइन बनाएं.यह डिजाइन सादा होता है लेकिन बहुत अर्थपूर्ण और स्टाइलिश लगता है.

थंब या इंडेक्स फिंगर एक्सटेंशन : इसमें अंगूठे या तर्जनी उंगली से शुरू होकर हाथ के ऊपरी हिस्से तक एक सुंदर और पतला डिजाइन बनाया जाता है. यह डिजाइन एक सिंगल स्ट्रोक में किया जाता है जो इसे बहुत ही एलिगेंट और आर्टिस्टिक लुक देता है.

Also Read : Valentine’s Day 2025 Mehndi Designs: मेहंदी के जरिये अपने प्यार का करें इजहार,वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये स्टाइल्स

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola